Bokaro News: जान हथेली पर रखकर जर्जर मार्केट शेड में दुकानदारी कर व्यवसायी

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

Bokaro News: पेटरवार के गागी हाट में फुटपाथी दुकानदार जीवन-यापन के लिए जर्जर ओपेन शेड में दुकानदारी कर रहे हैं। 1993-94 में बने इन शेड्स की स्थिति चिंता का विषय बन गई है। मुखिया ने कहा कि अनापत्ति प्रमाण पत्र न मिलने के कारण नए दुकानों का निर्माण नहीं हो पा रहा है।

Bokaro News: जान हथेली पर रखकर जर्जर मार्केट शेड में दुकानदारी कर व्यवसायी

Bokaro News: पेटरवार। अपने परिवार का भरण पोषण करने को लेकर अपनी जिंदगी को जान जोखिम में डालकर खुले और जर्जर शेड में दुकानदारी करने को विवश है पेटरवार के फुटपाथी दुकानदार। यह मामला है पेटरवार गागी हाट के फुटपाथी दुकानदारों का है।

जर्जर शेड की स्थिति

पेटरवार प्रखंड अंतर्गत बुंडू पंचायत के गागी हाट में कृषि उत्पादन बाजार समिति फुसरो बेरमो की ओर से वर्षों पूर्व बनाई गई तीन ओपेन शेड इन दिनों रख रखाव के अभाव में काफी जर्जर हो चुकी है, जो कभी भी धंस सकती है, जिससे जान माल की क्षति होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। ओपेन शेड इतनी जर्जर हो चुकी है कि इसमें लगे सरिया बेनकाब हो गए है, लेकिन आज तक इस ओपेन शेड का जीर्णोद्धार विभाग की ओर से न किया गया और न ही पंचायत को करने दिया गया। वर्तमान समय में इस शेड का आलम यह है कि यह कभी भी ध्वस्त हो कर कई जिंदगियों के साथ खिलवाड़ कर सकता है।

शेड का निर्माण और स्थिति

2093-94 में बना था शेडः पेटरवार गागी हाट में शनिवार और मंगलवार को फुटपाथी दुकानदार अपनी दुकान लगाकर जीविकोपार्जन करने वाले दुकानदारों के लिए वर्ष 1993-94 में कृषि उत्पादन बाजार समिति फुसरो, बेरमो की ओर से बुंडू पंचायत के गागी हाट में तीन ओपन शेड बनवाया गया था, जो रखरखाव के अभाव में काफी जर्जर हो चुका है। उस समय 6 लाख रुपये की लागत से तीन ओपेन शेड का निर्माण कराया गया था, लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही और रख रखाव के अभाव में यह ओपेन शेड आज दम तोड़ चुका है। तीनों शेड की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है, जो कभी भी बड़ी घटना की गवाह बन सकती है। 

बाजार में दुकानदारों की चुनौती

फुटपाथी दुकानदार लगाते हैं दुकानः गागी हाट में प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में फुटपाथी दुकानदार  अपनी-अपनी दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते है। शनिवार और मंगलवार बाजार के दिन गागी हाट में ज्यादा भीड़-भाड़ रहती है। अगर ऐसे समय शेड गिरता है तो कई जिंदगियां समाप्त हो सकती है।

मुखिया का बयान

मुखिया बोलीं, नही मिला अनापत्ति प्रमाण पत्र:

बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति ने कहा कि इस ओपेन शेड में 24 दुकान बनाने के लिए वर्ष 2022-23 में कृषि उत्पादन बाजार समिति फुसरो, बेरमो के अध्यक्ष सह पूर्व एस डी एम अनंत कुमार से अनापत्ति प्रमाणपत्र देने की मांग की थी, ताकि ओपेन शेड में 24 दुकान का निर्माण कर फुटपाथी दुकानदारों को बसाया जा सके, लेकिन आज तक अनापत्ति प्रमाण पत्र नही दिया गया। मुखिया ने कहा कि अगर अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलता तो ओपेन शेड में 15 वें वित्त आयोग की राशि से 24 दुकान का निर्माण कराया जाता, जिससे पंचायत को स्वअर्जित आय में बढ़ोतरी होती और बुंडू पंचायत का सर्वांगीण विकास हो सकता था।

अتس کے متعلق سوالات

✦पेटरवार के गागी हाट में दुकानदार किस प्रकार की स्थिति का सामना कर रहे हैं?−
गागी हाट में फुटपाथी दुकानदार जर्जर ओपेन शेड में दुकानदारी कर रहे हैं, जो कभी भी गिर सकते हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़बोकारोBokaro News: जान हथेली पर रखकर जर्जर मार्केट शेड में दुकानदारी कर व्यवसायी