Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsDance and Music Arts Competition Second Round Auditions in Bokaro
आरआर नृत्यशाला एंड आर्ट्स के सदस्यों का दूसरा ऑडिशन संपन्न

आरआर नृत्यशाला एंड आर्ट्स के सदस्यों का दूसरा ऑडिशन संपन्न

संक्षेप:

चित्र परिचय:02: दूसरा ऑडिशन में शामिल अतिथि व अन्य। आरआर नृत्यशाला एंड आर्ट्स के सदस्यों का दूसरा ऑडिशन संपन्नआरआर नृत्यशाला एंड आर्ट्स के सदस्यों का

Nov 19, 2025 12:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

मानसरोवर गार्डन सेक्टर 5 में आरआर नृत्यशाला एंड आर्ट्स के सदस्यों द्वारा आयोजित नृत्य-संगीत कला संग्राम के दूसरे ऑडिशन राउंड का आयोजन किया गया। इस राउंड में रजनी पाढ़ी, सुभाष रॉय, सुभम वर्मा, आनंद कुमार, संजू रॉय और अनिकेत सिंह ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वर्किंग प्रेसिडेंट राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन अनुपमा सिंह और हिल्स क्यान्डी अस्पताल के डॉ. आलोक झा मौजूद थे। इस ऑडिशन की खास बात यह रही कि सिर्फ बोकारो ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के विभिन्न जिलों से आए बच्चों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। दूरस्थ क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने नृत्य और संगीत की विविध शैलियों से सभी को प्रभावित किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कार्यक्रम में कुल 110 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और निर्णायकों ने उनकी प्रतिभा की सराहना की। जबकि इस राउंड में चयनित बच्चे अब सीधे फाइनल राउंड में पहुंचेंगे, जिससे प्रतियोगिता और भी रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक हो जाएगी।