चंद्रपुरा में गंगा-दशहरा पर दामोदर की पूजा

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

चंद्रपुरा में सोमवार को डीवीसी डैम के पास दामोदर महोत्सव का आयोजन हुआ। गंगा-दशहरा के अवसर पर दामोदर की पूजा की गई। पुजारी शत्रुघ्न पांडेय ने कार्यक्रम संपन्न कराए। दामोदर बचाओ आंदोलन के प्रदेश संयोजक प्रवीण कुमार सिंह ने दामोदर की शुद्धता के लिए प्रयासों की जानकारी दी।

चंद्रपुरा में गंगा-दशहरा पर दामोदर की पूजा

चंद्रपुरा। चंद्रपुरा में डीवीसी डैम के पास सोमवार को दामोदर महोत्सव का आयोजन किया गया। गंगा-दशहरा के अवसर पर दामोदर की पूजा करते हुए आरती उतारी गई। दामोदर बचाओ आंदोलन द्वारा आयोजन में पुजारी शत्रुघ्न पांडेय ने सभी कार्यक्रम संपन्न कराए। यजमान की भूमिका प्रखंड संयोजक विनोद कुमार पाठक ने निभाई। दामोदर बचाओ आंदोलन के प्रदेश संयोजक प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि दामोदर हर तरह से शुद्ध रहे इसके लिए लगातार काम किए जा रहे हैं और इसमें बहुत हद तक सफलता मिली है। जिप सदस्य नीतू सिंह, पूर्व प्रमुख अनिल कुमार महतो, मधुसूदन पांडेय, ओमप्रकाश महतो, कृष्णा सिंह, अक्षय कुमार, नरेश सिंह, संजीव झा, गणेश तिवारी, श्यामलाल किस्कू, इस्लाम अंसारी, शेखर सिंह, विनय पांडेय, रूपलाल गोप आदि थे

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।