Bokaro News: नावाडीह में छात्र-छात्राओं में साइकिल वितरण
Bokaro News: नावाडीह के प्रखंड कार्यालय में स्थानीय कल्याण विभाग ने विद्यालय के छात्रों को साइकिल वितरित की। प्रमुख पूनम देवी ने बताया कि साइकिल शिक्षा के लिए नए अवसर प्रदान करती है। साइकिल का उपयोग करके छात्र अपने समय का सदुपयोग कर सकते हैं और अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं।

Bokaro News: नावाडीह, प्रतिनिधि। स्थानीय प्रखंड कार्यालय में कल्याण विभाग द्वारा विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण प्रमुख पूनम देवी, जिप सदस्य फूलमती देवी, बीडीओ प्रशांत हेम्ब्रम, सांसद प्रतिनिधि जगरनाथ महतो, विद्यायक प्रतिनिधि संदीप कुमार झारखंडी आदि ने संयुक्त रूप से किया। प्रमुख ने कहा कि साइकिल केवल एक साधन नहीं, बल्कि आपके सपनों तक पहुंचने का माध्यम है। अब विद्यालय आने-जाने में जो समय बचेगा, उसका सदुपयोग पढ़ाई में करें। शिक्षा ही वह शक्ति है जो आपके भविष्य को उज्ज्वल बनाएगी। मुखिया किरण देवी, विजय कुमार रवि, आजसू प्रखंड अध्यक्ष मिश्रीलाल महतो कल्याण पदाधिकारी आदि मौजूद थे। 8. साइकिल वितरण करती प्रमुख, बीडीओ व अन्य।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


