डॉक्टर हितेश ठाकुर साइबर ठगी मामले में केस दर्ज, जांच शुरू
डॉक्टर हितेश ठाकुर साइबर ठगी मामले में केस दर्ज, जांच शुरूडॉक्टर हितेश ठाकुर साइबर ठगी मामले में केस दर्ज, जांच शुरूडॉक्टर हितेश ठाकुर साइबर ठगी मामले

बोकारो प्रतिनिधि। साइबर फ्रॉड के शिकार बीजीएच में कार्यरत डॉक्टर हितेश ठाकुर के मामले में एसपी नाथु सिंह मीणा के संज्ञान लेने के बाद सेक्टर चार थाना पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डॉक्टर के साथ 16 से 18 मई के बीच ऑनलाइन प्रोडक्ट खरीदारी के दौरान करीब 33.50 हजार रुपये की साइबर ठगी हुई थी।
साइबर ठगी का तरीका
बताया गया कि साइबर अपराधियों ने प्रोडक्ट खरीदारी के नाम पर डॉक्टर को एक संदिग्ध लिंक डाउनलोड करवाया। लिंक डाउनलोड करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया और खाते से राशि की निकासी कर ली गई। घटना के बाद पीड़ित डॉक्टर शिकायत लेकर लगातार सेक्टर चार थाना का चक्कर लगाते रहे, लेकिन मामला दर्ज नहीं हो रहा था।
मामले की प्रमुखता
इस मामले को आपके अपने लोकप्रिय अखबार दैनिक हिन्दुस्तान ने 22 मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद एसपी नाथु सिंह मीणा ने मामले का संज्ञान लेते हुए सेक्टर चार थाना पुलिस को तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू करने का निर्देश दिया।
पुलिस की कार्रवाई
एसपी के निर्देश के बाद शनिवार को थाना में मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस अब साइबर अपराधियों के मोबाइल लिंक, बैंक ट्रांजैक्शन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि साइबर ठगी में शामिल आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


