दिव्यांग बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन, आशा-लता में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

चित्र परिचय:04:आशा लता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथिगण। दिव्यांग बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन, आशा-लता में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयो

दिव्यांग बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन, आशा-लता में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

शुक्रवार को सेक्टर 5 स्थित आशा-लता में बोकारो महिला समिति के आगमन के अवसर पर भव्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित अतिथियों का दिल जीत लिया। इस अवसर पर बोकारो महिला समिति की ओर से संस्थान को 100 कुर्सियां व एक पोडियम उपलब्ध कराया गया। संस्था प्रबंधन ने इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और इसे बच्चों के विकास में सहायक बताया। शंकर जायसवाल ने संस्थान के कार्यों की सराहना की व बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं मुख्य अतिथि बोकारो महिला समिति के अध्यक्ष शुभम रंजन ने बच्चों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

मौके पर कार्यकारी निदेशक जीके उपाध्याय, संचालक एसएन सिंह, एमएम प्रसाद, ललित मोहन, ओपी गुप्ता व प्रमोद कुमार दुबे सहित अन्य उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।