
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा बोकारो के 10 परीक्षा केंद्रों पर 7 से
बोकारो में 7 और 8 फरवरी को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का आयोजन होगा। कुल 10 परीक्षा केंद्रों पर 11522 अभ्यर्थी भाग लेंगे। 7 फरवरी को पहले दिन 3719 अभ्यर्थी पेपर-2 की परीक्षा देंगे, जबकि 8 फरवरी को दोनों पालियों में 5040 और 2763 अभ्यर्थी क्रमशः पेपर-2 और पेपर-1 में शामिल होंगे।
बोकारो, प्रतिनिधि। सीबीएसई की ओर से आगामी 7 व 8 फरवरी को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए बोकारो जिले में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें दोनों दिनों की सभी तीन पालियों को मिलाकर कुल 11522 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। 7 फरवरी को केवल प्रथम पाली में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक कुल 3719 अभ्यर्थी पेपर- 2 की परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं, 8 फरवरी को दोनों पालियों में परीक्षाएं होंगी। प्रथम पाली में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक कुल 5040 अभ्यर्थी पेपर- 2 की परीक्षा देंगे।
जबकि द्वितीय पाली में दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक कुल 2763 अभ्यर्थी पेपर -1 की परीक्षा में शामिल होंगे। सीबीएसई व सीटेट के सिटी कोऑर्डिनेटर व डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. ए एस गंगवार ने बुधवार को बताया उक्त परीक्षा के सफल व कदाचार-मुक्त आयोजन की पुख्ता तैयारी की गई है। डॉ. गंगवार के अनुसार, परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों में डीपीएस बोकारो सेक्टर 4 में 7 फरवरी को प्रथम पाली (पेपर- 2) में 480, 8 फरवरी को प्रथम पाली (पेपर- 2) और उसी दिन द्वितीय पाली (पेपर -1) में भी 480-480 कैंडिडेट परीक्षा देंगे। चिन्मय विद्यालय, सेक्टर- 5 में 7 फरवरी को प्रथम पाली में 540 व 8 फरवरी की प्रथम व द्वितीय पालियों में भी 540-540 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। चिन्मया विद्यालय की तरह ही डीएवी सेक्टर 4, जीजीपीएस- 5 और एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर- 4 में भी परीक्षार्थियों की संख्या का यही आंकड़ा रहेगा। यानी कि हरेक सेंटर पर दोनों दिन की प्रत्येक पाली में 540 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसी प्रकार क्रिसेंट पब्लिक स्कूल, सेक्टर- 6 में 7 और 8 फरवरी की प्रथम पाली में 480-480 व 8 फरवरी की द्वितीय पाली में 123 परीक्षार्थी शामिल होंगे। डीएवी- 6 में भी 7 और 8 फरवरी की प्रथम पाली में 480-480, जीजीपीएस चास में 7 और 8 फरवरी को पहले शिफ्ट में क्रमशः 119 व 480 व होली क्रॉस स्कूल रेलवे कॉलोनी व श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल सेक्टर 5 में केवल 8 फरवरी को प्रथम पाली में 480-480 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




