ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड बोकारोमृगखोह के टुसू मेला में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

मृगखोह के टुसू मेला में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

प्रखंड के डुमरकूदर स्थित मृगखोह एवं दुर्गापुर में गुरुवार को टुसू मेला लगा। इस बार भी दर्जनों टुसुओं का विसर्जन हुआ। महिलाएं एवं युवतियां झुंड में गीत गाती हुई टुसू लेकर विसर्जन करने पहुंची। इस दौरान...

मृगखोह के टुसू मेला में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
हिन्दुस्तान टीम,बोकारोFri, 17 Jan 2020 01:21 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड के डुमरकूदर स्थित मृगखोह एवं दुर्गापुर में गुरुवार को टुसू मेला लगा। इस बार भी दर्जनों टुसुओं का विसर्जन हुआ। महिलाएं एवं युवतियां झुंड में गीत गाती हुई टुसू लेकर विसर्जन करने पहुंची। इस दौरान मरीच का पुतला दहन हुआ। मुख्य अतिथि गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने मरीच का पुतला जलाया।

डॉ. लंबोदर ने कहा कि मृगखोह पावन स्थल है। यहां भगवान श्रीराम आए थे और उनका पदचिह्न भी है। कहा कि इस ऐतिहासिक जगह को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। भगवान श्रीराम के पदचिह्न के दर्शन-पूजन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ। मौके पर समाजसेवी कौशल्या देवी, आजसू केंद्रीय कमेटी सदय अमरदीप महाराज व रामसेवक जायसवाल, महानंद महतो, मुखिया बबीता देवी, चरगी मुखिया रानी कुमारी मुर्मू, सूरज जायसवाल, राजू महतो, उमेश महतो, घनश्याम महतो, युगल किशोर महतो, सिंहपुर इंटर कॉलेज के प्राचार्य प्रदीप कुमार महतो, रणदेव मुर्मू, शंकर महतो व अन्य मौजूद रहे। इधर, दुर्गापुर के चड़रिया टुंगरी में आयोजित मेला में भी काफी संख्या में लोग पहुंचे। यहां पंसस गंगाधर बैठा, दिलीप महतो, हीरालाल स्वर्णकार, संटू सिंह आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें