क्रिसेन्ट पब्लिक स्कूल में समर कैम्प का प्रस्तुतीकरण
क्रिसेन्ट पब्लिक स्कूल में समर कैम्प का प्रस्तुतीकरणक्रिसेन्ट पब्लिक स्कूल में समर कैम्प का प्रस्तुतीकरणक्रिसेन्ट पब्लिक स्कूल में समर कैम्प का प्रस्त

सोमवार को क्रिसेन्ट पब्लिक स्कूल पिण्ड्राजोरा में आयोजित पांचवें समर कैम्प का प्रस्तुतीकरण किया गया। आठ दिवसीय समर कैम्प में 144 बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने आर्ट एंड क्राफ्ट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, खो-खो, कबड्डी व नृत्य जैसी गतिविधियों में सीखे हुनर को प्रस्तुत किया। विद्यालय के एकेडमिक कोऑर्डिनेटर अक्षत गुप्ता ने कहा कि समर कैम्प बच्चों में छिपी बहुमुखी प्रतिभा को निखारने का सार्थक प्रयास है। इससे बच्चों का शारीरिक, मानसिक व सामाजिक विकास होता है। साथ ही उनमें नेतृत्व क्षमता भी विकसित होती है, जो भविष्य में सफलता दिलाने में सहायक बनती है।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को हर वर्ष विभिन्न गतिविधियों में भाग लेना चाहिए, ताकि उन्हें हर क्षेत्र का ज्ञान मिल सके। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सुमन व रॉपी के निर्देशन में छात्र अकरम व छात्रा पलक ने किया। समर कैम्प का आयोजन एकेडमिक कोऑर्डिनेटर अक्षत गुप्ता, शाखा प्रभारी सुनीता सुमन, खेल प्रशिक्षक सुनील गोप व शिक्षक-शिक्षिकाओं संजीव कुमार, उषा, लक्की बनर्जी, विवेक कुमार, शकुन्तला व निर्मला कुजुर की देखरेख में संपन्न हुआ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


