जालियांवाला बाग कांड दिवस पर सीपीआई एम ने मनाया साम्राज्यवाद विरोधी दिवस
चित्र परिचय-06- बैठक करतेजालियांवाला बाग कांड दिवस पर सीपीआई एम ने मनाया साम्राज्यवाद विरोधी दिवसजालियांवाला बाग कांड दिवस पर सीपीआई एम ने मनाया साम्र

सोमवार को सेक्टर 9 में सीपीआई एम बोकारो की ओर से जालियांवाला बाग कांड दिवस को साम्राज्यवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने साम्राज्यवाद के खिलाफ आवाज बुलंद की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यनारायण महतो ने की। राज्य कमेटी सदस्य राज कुमार गोरांई ने संबोधित करते हुए कहा कि जालियांवाला बाग हत्याकांड भारतीय इतिहास का काला अध्याय है। जब ब्रिटिश हुकूमत ने निहत्थे लोगों पर गोलियां चलाकर सैकड़ों निर्दोषों की हत्या कर दी थी। उन्होंने कहा कि आज भी दुनिया में साम्राज्यवाद के नए रूप देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका व इज़राइल की ओर से ईरान पर किए जा रहे हमले अंतरराष्ट्रीय कानूनों और संप्रभुता का उल्लंघन हैं।
कहा कि यह कार्रवाई वैश्विक शांति के लिए गंभीर खतरा है। यह दर्शाता है कि शक्तिशाली देश अपनी मनमानी कर रहे हैं। विचार गोष्ठी में आरएन सिंह, इश्तियाक अंसारी व ज्योति लाल टूडू ने भी अपने विचार रखे व साम्राज्यवाद के विरोध में एकजुट होने का आह्वान किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


