ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड बोकारोठेका मजदूर को अब भी न्यूनतम मजदूरी नहीं

ठेका मजदूर को अब भी न्यूनतम मजदूरी नहीं

जेजेएमएस कार्यालय सेक्टर-9 में शनिवार को नन-एनजेसीएस ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा की बैठक हुई। बैठक में बीएसएल कर्मचारी ओर ठेका मजदूरों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने वेज रिवीजन और पेंशन पर प्रबंधन के...

ठेका मजदूर को अब भी न्यूनतम मजदूरी नहीं
हिन्दुस्तान टीम,बोकारोSun, 22 Jul 2018 01:34 AM
ऐप पर पढ़ें

जेजेएमएस कार्यालय सेक्टर-9 में शनिवार को नन-एनजेसीएस ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा की बैठक हुई। बैठक में बीएसएल कर्मचारी ओर ठेका मजदूरों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने वेज रिवीजन और पेंशन पर प्रबंधन के तुगलकी फरमान का कड़ा विरोध किया। मालूम हो कि सेल प्रबंधन ने बकाया वेज-रिवीजन पर अफोर्डबिलिटी क्लॉज लगाकर वेज-रिवीजन चैप्टर बंद कर दिया है। पेंशन पर मजदूरों को बरगलाया जा रहा है। ठेका मजदूरों के स्थायीकरण आदेश को लागू नहीं किया जा रहा है। ठेका मजदूर की सुरक्षा और सुविधा तो दूर उन्हें आज भी न्यूनतम मजदूरी नहीं दी जा रही है। इसके खिलाफ मजदूर आक्रोशित हैं। मजदूरों की भावना के साथ हमेशा नन एनजेसीएस ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा रहा है। अत: मोर्चा ने निर्णय लिया कि मोर्चा उक्त मामले पर बड़ी लड़ाई के लिए मजदूरों के बीच जाएगा।

प्रथम चरण में मोर्चा में समान विचारधारा के यूनियन को जोड़ने का काम किया जाएगा। इसके बाद आंदोलन की घोषणा की जाएगी। उक्त मांगों के साथ अनियमित बिजली, पानी की भी मांग रखी जाएगी। इसकी अध्यक्षता जेजेएमएस के महामंत्री बीके चौधरी ने की। मौके पर देवदीप सिंह दिवाकर, साधु शरण गोप, डीसी गोहाई, शंकर कुमार, आरबी चौधरी, सीके मुंडा, पी रवानी, रोशन कुमार, एसके सिंह, केके मंडल, रामा रवानी अभिमन्यू मांझी समेत अन्य मजदूर उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें