भूत बंगला के पास महावीर मंदिर के दूसरे तल की छत ढलाई शुरू
फुसरो में श्री श्री महावीर मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य के तहत ढलाई शुरू की गई। मंदिर पुजारी ने पूजा-अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया। समाजसेवियों और श्रद्धालुओं ने निर्माण में सहयोग दिया। मंदिर 51 फीट ऊंचा होगा। अमलो गोल पहाड़ी मंदिर में 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन भी आयोजित किया गया।

मेन रोड फुसरो स्थित भूत बंगला के पास नवनिर्मित श्री श्री महावीर मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य के तहत दूसरे तल्ले की छत की ढलाई शुरू की गई। इस दौरान पूरा परिसर जय श्री राम और जय हनुमान के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर के पुजारी अशोक पांडेय ने पूजा-अर्चना कर ढलाई कार्य का शुभारंभ कराया। समाजसेवी नरेश कक्कड़ व उनकी धर्मपत्नी सिम्मी कक्कड़ ने पहला गमला उठाकर निर्माण कार्य की शुरुआत की। इसके बाद कई जनप्रतिनिधि, यूनियन नेता व समाजसेवियों ने श्रमदान कर ढलाई कार्य में हाथ बंटाया। मंदिर निर्माण को सफल बनाने के लिए स्थानीय लोग जोर-शोर से जुटे रहे। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष भरत वर्मा ने आए अतिथियों का आभार जताया। उन्होंने मंदिर निर्माण में यथासंभव सहयोग की अपील करते हुए बताया कि यह मंदिर दो तल्ला बनेगा जिसकी ऊंचाई 51 फीट होगी। वार्ड पार्षद अरविंद वर्मा, सोनू कक्कड़, लक्ष्मण बर्मा, रूपेश कुमार, राजू पंडित, रोहित कुमार, विक्की यादव, राकेश कुमार, अंजन चटर्जी, सुदेश साव, मुकेश सिंह, मिथलेश कुमार, सुरज सिंह, कन्हैया कुमार, शुभम साव व युगल रवानी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु थे。
अमलो गोल पहाड़ी मंदिर में अखंड हरिकीर्तन
फुसरो। फुसरो के अमलो परियोजना के पुराने एक्सवेशन स्थित गोल पहाड़ी मंदिर में 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन किया गया। इस दौरान हरे रामा-हरे रामा, हरे कृष्णा-हरे कृष्णा, हर हर महादेव व सीता राम के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया। मंदिर पुजारी विष्णु पांडेय व ऋषि पंडित ने पूजन कराया। यह हरिकीर्तन प्रेम शंकर प्रसाद के सौजन्य से किया जा रहा है। पूजन के पश्चात मंदिर कमिटी के अध्यक्ष मदन सिंह तथा उनके टीम की द्वारा अखंड हरिकीर्तन प्रारंभ किया गया। गोवर्धन जी, मून सिंह, बबन राम, सुनील राम, मुन्ना राम, सूरज हिंदुस्तानी, आकाश रविदास, मुन्ना सिंह आदि सक्रिय थे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


