अंगवाली में श्रद्धालु बना रहे ग्राम देवी का मंदिर

Feb 28, 2026 04:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

अंगवाली में ग्रामदेवी मायथान मां के मंदिर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। द्वितीय पिंडी मंदिर का प्लास्टर चल रहा है और गुंबद पर पीतल का कलश लगाना बाकी है। निर्माण समिति ने ग्रामीणों से सहयोग की अपील की है। होली तक मंदिर का निर्माण पूरा करने की योजना है।

अंगवाली में श्रद्धालु बना रहे ग्राम देवी का मंदिर

अंगवाली। पेटरवार प्रखंड के अंगवाली मैथानधाम स्थित ग्रामदेवी मायथान मां की मंदिर निर्माण कार्य लगभग पूर्ण होने की स्थिति में है। साथ ही द्वितीय पिंडी मंदिर का प्लास्टर जारी है। जगह जगह टाइल्स लगाए गये हैं। मंदिर के ऊपर गुंबद में पीतल का कलश लगाना शेष रह गया है। निर्माण समिति के अध्यक्ष संतोष प्रसाद नायक ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम के श्रद्धालु बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। वहीं जो ग्रामीण श्रद्धालु अबतक सहयोग नहीं कर पाए हैं, उनसे शीघ्र योगदान की अपील की गई है। संकेत मिले हैं कि आगामी होली तक निर्माण पूरी कर श्रीरामचरितमानस यज्ञ के साथ ही मंदिर में मां ग्रामदेवी की पूजा विधिवत प्रारंभ कर दी जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।