जीजीपीएस में संविधान दिवस पर विशेष सभा

Nov 21, 2025 04:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल, चास में 'संविधान दिवस' पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने संविधान की आवश्यकता और मूल भावना पर प्रस्तुतियाँ दीं। 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने का महत्व बताया गया, जो भारत के संविधान को अपनाने का दिन है। कार्यक्रम में विद्यालय प्रार्थना और गणमान्य व्यक्तियों के विचार शामिल थे।

जीजीपीएस में संविधान दिवस पर विशेष सभा

बोकारो। गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल, चास में 'संविधान दिवस' के उपलक्ष्य में एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने अपने विचार, दैनिक समाचार एवं संविधान जागरूकता से संबंधित विविध प्रस्तुतियों दीं। 26 नवंबर को हर साल संविधान दिवस मनाया जाता है क्योंकि यह वह दिन है जब भारत के संविधान को अपनाया गया था। संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 125वीं जयंती के रूप में 26 नवंबर 2015 को पहली बार भारत सरकार द्वारा संविधान दिवस के रूप में मनाया गया।इस अवसर पर विद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रार्थना के साथ हुआ, जिसने सभा को गरिमामय वातावरण प्रदान किया। तत्पश्चात विद्यार्थियों ने भारतीय संविधान का अर्थ, उसकी आवश्यकता, तथा उसमें निहित समानता, उत्तरदायित्व, निष्ठा, जागरूकता एवं देशप्रेम जैसी मूल भावना को सरल और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। जीजीइएस के अध्यक्ष श्री तरसेम सिंह जी ने देश की एकता एवं विकास में संविधान की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। सचिव श्री सुरेंद्र पाल सिंह जी ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए उन्हें देश हित में जागरूक और सक्रिय बने रहने का संदेश दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।