Congress Hosts Joint Feast and Meeting in Banaso Temple Beramo Development Commitment Stressed 5 सालों में 2 हजार करोड़ की राशि से संवरेगा बेरमो: जयमंगल, Bokaro Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsCongress Hosts Joint Feast and Meeting in Banaso Temple Beramo Development Commitment Stressed

5 सालों में 2 हजार करोड़ की राशि से संवरेगा बेरमो: जयमंगल

कांग्रेस बेरमो प्रखंड और फुसरो नगर परिषद ने बनासो मंदिर परिसर में संयुक्त वनभोज सह मिलन समारोह आयोजित किया। विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने महात्मा गांधी को याद करते हुए विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोFri, 27 Dec 2024 12:58 AM
share Share
Follow Us on
5 सालों में 2 हजार करोड़ की राशि से संवरेगा बेरमो: जयमंगल

कथारा, प्रतिनिधि। जारंगडीह स्थित बनासो मंदिर परिसर में कांग्रेस बेरमो प्रखंड एवं फुसरो नगर परिषद का संयुक्त वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन गुरुवार को किया गया। महागठबंधन के झामुमो व राजद के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। मुख्य अतिथि विधायक सह कांग्रेस पार्टी के प्रदेश के मुख्य सचेतक कुमार जयमंगल सिंह ऊर्फ अनूप सिंह ने राष्ट्रपिता माहत्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर याद किया।

विधायक ने कहा कि बेरमो विस का चहुंमुखी विकास के लिए समर्पित भाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए संकल्पित हूं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकारी योजनाओं एवं कार्यों को राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी महागठबंधन के साथियों एवं कार्यकर्ताओं का कर्तव्य बनता है। बेरमो विधानसभा में विधायक सहित डीएमएफटी मद आदि के माध्यम से इन 5 वर्षों में लगभग 2 हजार करोड़ की राशि से विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का सार्थक प्रयास रहेगा। मेरे पिता और मजदूर मसीहा दिवंगत राजेंद्र प्रसाद सिंह से मिले शिष्टाचार और संस्कारों का पालन करते हुए जात-पात धर्म से ऊपर उठकर राजनीति जीवन में सेवा भाव से कार्य कर रहा हूं। कहा कि झारखंड राज्य को सजाने एवं संवारने का काम सिर्फ महागठबंधन ही कर सकती है। इसलिए जनता ने मुझे प्रचंड बहुमत के साथ सेवा करने का अवसर प्रदान किया है।

बोकारो थर्मल थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह, कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति, श्यामल सरकार, महेंद्र विश्वकर्मा, प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया, वीरेंद्र सिंह, विल्सन फ्रांसिस ऊर्फ बबलू, मदन मोहन अग्रवाल, कृष्ण कुमार चांडक, नप फुसरो के पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, शिवनंदन चौहान, गणेश मल्लाह, मिथिलेश तिवारी, प्रभु दयाल सिंह, हरेंद्र सिंह, अंजनी त्रिपाठी, परवेज अख्तर, मुरारी सिंह, मुखिया ललन सिंह, रंजीत महतो, भोलू खान, पम्मी सिंह, रेहाना खातून, सुनीता सिंह, गीता देवी, दीपक महतो, धनंजय त्रिवेदी आदि मुख्य रूप से थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।