क्षेत्र में हाथियों के बढ़ते हमले अत्यंत चिंताजनक :योगेंद्र
पेटरवार में हाथियों के हमलों में वृद्धि चिंता का विषय है। मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने अधिकारियों को सुरक्षा के लिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई जा रही है और बंगाल से विशेष टीम को बुलाया गया है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में समस्या के समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

पेटरवार, प्रतिनिधि। क्षेत्र में हाथियों के बढ़ते हमले अत्यंत चिंताजनक हैं। इस गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को बचाव एवं सुरक्षा के लिए तत्काल और प्रभावी कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उक्त बातें राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता, उत्पाद तथा मद्द निषेद मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कही। कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई जा रही है तथा संभावित खतरे वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि को रोका जा सके। कहा कि हाथियों के हमले की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बंगाल के बांकुड़ा से विशेष टीम को भी बुलाया गया है, जो स्थानीय प्रशासन एवं वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करेगी।
साथ ही, इस पूरे मामले में मैंने राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से भी बातचीत की है और उनके मार्गदर्शन में हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। कहा कि क्षेत्रवासियों को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। राज्य सरकार इस समस्या के समाधान के लिए पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। वन विभाग एवं स्थानीय प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपील है कि वन विभाग द्वारा जारी सुरक्षा एवं बचाव संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें, अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन या वन विभाग को सूचना दें। आप सभी का सहयोग ही इस चुनौती से प्रभावी रूप से निपटने में सबसे महत्वपूर्ण है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


