
अपराध नियंत्रण में मोहल्ला कमेटी की भूमिका व बेहतर नागरिक संबंध अहम-डीएसपी
बोकारो में अपराध नियंत्रण में मोहल्ला कमेटी और नागरिक संबंधों की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की गई। सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने हरला थाना में इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम के साथ मिलकर अपराध को जीरो टॉलरेंस तक पहुंचाने के लिए योजनाओं की जानकारी दी। पुलिस क्षेत्र में सुरक्षा और शांति कायम करने का संकल्प लिया गया।
बोकारो प्रतिनिधि । अपराध नियंत्रण में मोहल्ला कमेटी व मधुर नागरिक संबंध की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इन्हें क्रियाशील व जीवंत स्वरूप देकर अपराध को जीरो टॉलरेंस तक ले जाया जा सकता है। सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने शनिवार को हरला थाना में इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम के अगुवाई में आयोजित मोहल्ला कमेटी व नागरिक अभिनंदन के मौके पर ये बाते कहीं। उन्होंने कहा कि हरला घनी आबादी वाला थाना है, जहां ग्रामीण व शहरी आबादी एक साथ निवास करती है। इसकी भौगोलिक स्थिति व दायरा भी कठिन है। बावजूद हरला पुलिस सकारात्मक सोच तकनीक का बेहतर इस्तेमाल व आम भागीदारी से अमन चैन की दिशा में उत्कृष्ट उदाहरण पेश करेगी।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम ने पदभार संभालते ही अपराध नियंत्रण की दिशा में मोहल्ला कमेटी को सक्रिय बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि हरला पुलिस क्षेत्र के हर नागरिक के लिए बेहतर पुलिसिंग की मिशाल पेश करेगी। थाना क्षेत्र में अमन चैन कायम रखने के प्रयास किए जाएंगे। थाना क्षेत्र में असमाजिक तत्वों चौक चौराहों पर अड्डा मजमा लगाने वाले दुकानदार के साथ अड्डाबाजी करने वालो बेवजह डीजे के तेज साउंड से आम नागरिक को परेशान करने वालो तेज ड्राइव करने व स्कूल कॉलेज के समय सक्रिय मनचलों, खुले मैदान व सार्वजनिक स्थान पर नशा करने वालो को चिन्हित कर हुलिया व पते के साथ लिस्ट तैयार की जा रही है, जिनपर गुंडा एक्ट, जिला बदर व सीसीए के साथ साथ आने वाले समय में ठोस तात्कालिक कार्रवाई की जाएगी। इन योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए पेट्रोलिंग व्यवस्था, टाइगर मोबाइल को एक्टिव किया जायेगा। थाना क्षेत्र को अशांत करने वालो के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।दामोदर से बालू उत्खनन पर जिला प्रशासन के सहयोग से कार्रवाई होगी। नशे के कारोबार को जड़ से खत्म किया जायेगा। बीएसएल प्रबंधन से खाली आवास का सूची मांगा जायेगा, ताकि अवैध कब्जे वाले आवास में डेरा डाले संगीन अपराधियों साइबर क्रिमिनल व सामाजिक अवांछित तत्वों के खिलाफ कार्रवाई किया जा सके।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




