शहादत दिवस पर बोकारो में याद किए गए ठाकुर रोशन सिंह
चित्र परिचय: 05: शहादत दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित करते लोग।शहादत दिवस पर बोकारो में याद किए गए ठाकुर रोशन सिंहशहादत दिवस पर बोकारो में याद किए गए ठाकुर

महान क्रांतिकारी रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्लाह खां और ठाकुर रोशन सिंह का शहादत दिवस सेक्टर-6 में मनाया गया। यहां रहने वाले चौहान परिवार के ठाकुर रौशन सिंह के नवासों और आसपास के लोगों ने वीर सपूतों के चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही, स्वाधीनता संग्राम में उनके योगदानों को स्मरण किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे ठाकुर रोशन सिंह के परनाती अरविन्द कुमार चौहान ने कहा 22 जनवरी 1832 को नवादा गांव के ठाकुर परिवार में कौशल्या देवी और जंगी सिंह के घर जन्मे उनके परनाना ठाकुर रोशन सिंह एक प्रबल राष्ट्रवादी थे। 9 अगस्त, 1925 को अंग्रेजों के छ्क्के छुड़ाते हुए उन्होंने चंद्रशेखर आजाद की अगुवाई में राम प्रसाद बिस्मिल और अशफाक उल्लाह खां और राजेन्द्र लाहिड़ी समेत अन्य क्रांतिकारियों के साथ मिलकर लखनऊ से कुछ दूरी पर काकोरी और आलमनगर के बीच ट्रेन में ले जाए जा रहे सरकारी खजाने को लूट लिया था।
मौके पर रितु चौहान, अदित्री चौहान, यश चौहान, लाल बहादुर राव, भूपेश सिंह, ब्रजेश सिंह,अखिलेश सिंह,भूपेन्द्र सिंह,अभिमन्यु सिंह,मनोज सिंह, वैभव सिंह, एसएन सिंह, अभिजीत बासु, अमित अस्थाना आदि मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने हाल ही में बोकारो में घटित नृशंस जयंत हत्याकांड की तीखी भर्त्सना भी की।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




