Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsCoal Workers Union Reorganization Unity Against Anti-Labor Policies
मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ देंगे जवाब: महारूद्र

मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ देंगे जवाब: महारूद्र

संक्षेप:

हिंद मजदूर सभा से जुड़े राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन का पुनर्गठन सीसीएल ढोरी महाप्रबंधक सभागार में हुआ। केंद्रीय नेता महारुद्र कुमार सिंह ने मजदूरों की एकता की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। नए पदाधिकारियों का चयन भी किया गया।

Dec 13, 2025 05:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

फुसरो, प्रतिनिधि। हिन्द मजदूर सभा से संबद्ध राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन ढोरी प्रक्षेत्र जीएम यूनिट का शनिवार को सीसीएल ढोरी महाप्रबंधक सभागार में पुनर्गठन किया गया। महिला-पुरुष पदाधिकारियों व सदस्यों का स्वागत करते हुए यूनियन के केंद्रीय नेता महारुद्र कुमार सिंह ने कहा कि मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ अब जवाब देने का वक्त आ गया है। और यह कोयला कामगारों की एकजुटता से ही संभव है। हमारी यूनियन कर्मचारियों के हर सुख-दुख में चट्टान की तरह पहले से भी खड़ी रही है और आगे भी रहने का काम करती रहेगी। यह एकमात्र ऐसी यूनियन है जो कर्मचारियों की सुध सेवानिवृत्ति के बाद भी लेने का काम करती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मजदूर अपनी समस्याओं को समक्ष रखने का काम करें। मजदूरों को उनका हर हक-अधिकार दिलाने का काम किया जायेगा, चाहे इसके लिए क्यों न आर-पार की लड़ाई लड़नी पड़े, महारूद्र अपने कदम किसी भी कीमत पर पीछे नहीं करेगा। और आज इसी का परिणाम है कि हमारी यूनियन के प्रति और यूनियन के महामंत्री सह जेबीसीसीआई सदस्य राजेश कुमार सिंह के प्रति मजदूरों का विश्वास दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष त्रिवेणी दास, राजू रविदास व विश्वनाथ साहू, सचिव शरद कुमार, सहायक सचिव पंकज कुमार, अंजली कुमारी व उमेश कुमार, संगठन सचिव रीना कुमारी, सह संगठन सचिव प्रतिभा कोसले, कोषाध्यक्ष रामेश्वर कुमार, उप कोषाध्यक्ष बसंती देवी व रविंद्र दिगार तथा कार्यकारिणी समिति सदस्यों में केदारनाथ यादव, आलोक हेम्ब्रम, धरम कुमार, महेश मुण्डा, मुकेश कुमार, राजीव कुमार प्रधान, कार्तिक कुमार, गंगाधर बाउरी, कमलेश्वर महतो व जागेश्वर कुमार महतो बनाये गए हैं।