बीसीसीएल कर्मी की मौत, शव के साथ धरना, पुत्र को मिला नियोजन पत्र

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

बीसीसीएल के दामोदा कोलियरी कार्यालय के लिपिक सहदेव कुमार बाउरी का इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके परिजनों और कोलियरी कर्मियों ने सोमवार को शव रखकर धरना दिया। मृतक के आश्रित पुत्र को प्रोविजनल नियोजन देने के बाद शव को उठाया गया। श्रमिक संगठनों ने मुआवजे की मांग की।

बीसीसीएल कर्मी की मौत, शव के साथ धरना, पुत्र को मिला नियोजन पत्र

दामोदा, प्रतिनिधि। बीसीसीएल की दामोदा कोलियरी कार्यालय के लिपिक सहदेव कुमार बाउरी का केंद्रीय अस्पताल धनबाद में इलाज के दौरान निधन होने के बाद कोलियरी कर्मियों, ट्रेड यूनियन के नेताओं और परिजनों द्वारा आश्रित को नियोजन और मुआवजा की मांग को लेकर सोमवार को कार्यालय के समीप शव को रखकर धरना प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन की जानकारी

बीसीसीएल बरोरा प्रक्षेत्र के कार्मिक प्रबंधक अभिराज शेखर, एरिया मेनेजर प्रशासनिक हेमंत कुमार हेन्ना और दामोदा पीओ विजय कुमार सिंह द्वारा मृतक के आश्रित पुत्र मृत्युंजय कुमार बाउरी को प्रोविजनल नियोजन देने के पश्चात शव को उठाया गया। मालूम हो कि सहदेव कुमार बाउरी गत 17 अप्रैल को ड्यूटी के दौरान बीमार हो गए थे। कार्यालय के सहकर्मी और परिजनों द्वारा इलाज के लिए केन्द्रीय अस्पताल धनबाद में भर्ती कराया गया था। इलाज के क्रम में 3 मई को मौत हो गई। यह खबर दामोदा कोलियरी कार्यालय में मिलने के बाद सभी कर्मी व यूनियन के पदाधिकारी शव को कार्यालय के समीप रखकर कर आश्रित पुत्र को नियोजन और मुआवजा की मांग करने लगे।

श्रमिक संगठनों की भागीदारी

बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के केन्द्रीय सचिव जेके झा, शाखा सचिव अनिल बाउरी, धानेश्वर सोरेन, सत्यनारायण महतो, एटक के मटुकधारी गोराई, जनता मजदूर संघ के ढालचंद महतो, बीएमएस के भोला बाउरी, वखेमलाल महतो समेत कई श्रमिक संगठन के लोग शामिल थे।

2. मृतक सहदेव कुमार बाउरी की फाइल फोटो।

सामान्य प्रश्न

सहदेव कुमार बाउरी का निधन कब हुआ?
सहदेव कुमार बाउरी का निधन 3 मई को हुआ।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।