कोल माइंस वर्कर्स यूनियन केंद्रीय कमेटी का सम्मेलन 25 से
बेरमो में कोल माइंस वर्कर्स यूनियन की बैठक हुई, जिसमें मृत मजदूरों को श्रद्धांजलि दी गई। आगामी 25-26 मई को कथारा में होने वाले केंद्रीय सम्मेलन की चर्चा की गई। सांसद राजाराम सिंह उद्घाटन करेंगे, जबकि अन्य नेता भी संबोधित करेंगे। नेताओं ने मजदूरों के अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया।

बेरमो, प्रतिनिधि। बोकारो थर्मल में कोल माइंस वर्कर्स यूनियन केंद्रीय कमेटी की बैठक की गई। सर्वप्रथम रामगढ़ स्टील प्लांट व मुनीडीह में कार्य के दौरान मृत मजदूरों को श्रद्धांजलि दी गयी। इसके बाद आगामी 25-26 मई को कथारा में होने वाले केंद्रीय सम्मेलन पर चर्चा की गई। बताया गया कि उद्घाटन काराकाट के सांसद राजाराम सिंह करेंगे जबकि सम्मेलन को माले के पोलित ब्यूरो सदस्य विनोद सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार यादव व झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा के नेता सीताराम सिंह संबोधित करेंगे। नेताओं ने लेबर कोड से मजदूरों को होने वाले नुकसान पर चिंता जताते हुए इसके खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया।
पश्चिम बंगाल की वर्तमान स्थिति और हुए चुनाव में लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग पर चर्चा करते हुए भाजपा की कार्यशैली की निंदा की गयी। शुभेंदु सेन, उपेंद्र सिंह, बैजनाथ मिस्त्री, कृष्णा सिंह, जगन्नाथ उरांव, कार्तिक हाड़ी, भुवनेश्वर केवट, विकास कुमार सिंह, बालेश्वर गोप, रघुवीर राय, बालगोविंद मंडल, जगदीश शर्मा, नकुलदेव सिंह, अजय रविदास, लीलमोहन महतो, बिजेंद्र प्रसाद, महादेव मांझी, राशो सिंह, विपिन मंडल आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


