ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड बोकारोरेफरल अस्पताल में सफाई अभियान चला

रेफरल अस्पताल में सफाई अभियान चला

संत निरंकारी मंडल चैरिटेबल मिशन दिल्ली की सतगुरु माता सविंदर हरदेवजी महाराज के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन के तहत बांधडीह ब्रांच के सभी संत महात्मा, बहनें और सेवा दल के सदस्यों ने रेफरल अस्पताल...

रेफरल अस्पताल में सफाई अभियान चला
हिन्दुस्तान टीम,बोकारोMon, 26 Feb 2018 01:19 AM
ऐप पर पढ़ें

संत निरंकारी मंडल चैरिटेबल मिशन दिल्ली की सतगुरु माता सविंदर हरदेवजी महाराज के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन के तहत बांधडीह ब्रांच के सभी संत महात्मा, बहनें और सेवा दल के सदस्यों ने रेफरल अस्पताल जैना मोड़ में स्वच्छता अभियान चलाया। अस्पताल परिसर के आसपास फैली गंदगी-झाड़ काटकर साफ की गई। बांधडीह ब्रांच के मुखी निरंजन दास ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत रविवार को यह कार्यक्रम सतगुरु माता सविंदर हरदेव जी महाराज के आदेश से चलाया गया। मौके पर रेफरल अस्पताल के प्रभारी जितेंद्र कुमार, मुखी निरंजन दास, राजेश्वर, देवीलाल, जगदंब गोपाल, राजकुमार नायक, कालिदास नायक, जगदीश मांझी ब्रम्हदेव निर्मल आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें