सीआईएसएफ ने लोहा चोरी करते एक व्यक्ति को रंगेहाथ धरा

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र में सीआईएसएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लोहा चोरी का पर्दाफाश किया। सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी का नाम मो फरदीन खान है और बरामद लोहे की कीमत लगभग 5 हजार रुपये आंकी गई है। मामला बेरमो थाना में दर्ज किया गया है।

सीआईएसएफ ने लोहा चोरी करते एक व्यक्ति को रंगेहाथ धरा

सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र अंतर्गत ‘स’ समवाय में सीआईएसएफ द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए लोहा चोरी की घटना का पर्दाफाश किया गया। वाशरी स्टोर एवं डी-बंकर क्षेत्र में असामाजिक तत्वों द्वारा लोहा चोरी किए जाने संबंधी विश्वसनीय सूचना प्राप्त होने पर डयूटी पर तैनात आसूचनाकर्मी ने बिना विलंब इसकी सूचना काइम विभाग को दी। ऐसे में सीआईएसएफ की क्राइम शाखा एवं क्यूआरटी टीम ने अत्यंत पेशेवर दक्षता, समन्वय एवं त्वरित प्रतिक्रिया का परिचय देते हुए एरिया में सघन तलाशी अभियान प्रारंभ किया। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को स्क्रैप लोहा चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम करगली बाजार निवासी मो फरदीन खान (पिता मो इस्माइल खान) बताया।

सीसीएल प्रबंधन द्वारा बरामद स्क्रैप लोहे की अनुमानित कीमत लगभग राशि 5 हजार आंकी गई है। पकड़े गए आरोपी एवं जब्त सामग्री को बेरमो थाना को सुपुर्द कर मामला दर्ज किया गया। प्रधान आरक्षक जयदेव कुंभकर, आरक्षक अभिराम यूके, आरक्षक बासुदेव पेगु एवं आरक्षक अतुल कुमार का योगदान सराहनीय रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।