
खासमहल व अमलो से 4 बाइक जब्त, 5 दिनों में 24 बाइक जब्त
संक्षेप: सीआईएसएफ कमांडेंट लक्ष्मी नारायण के निर्देश पर कोयला चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पांच दिनों में 24 मोटर साइकिल जब्त की गईं। कमांडेंट ने बताया कि कोल माफियाओं द्वारा नई तस्करी की विधि अपनाई गई थी, जिसे सीआईएसएफ ने नाकाम कर दिया। अवैध कोयला तस्करी को समाप्त करने के लिए अभियान जारी रहेगा।
करगली/भंडारीदह, प्रतिनिधि। सीआईएसएफ कमांडेंट लक्ष्मी नारायण नारायण के निर्देश पर कोयला चोरी व चोरों के खिलाफ छापामारी अभियान लगातार जारी है। पांचवें दिन शुक्रवार को 4 मोटर साइकिल खासमहल व अमलो से बरामद कर संबंधित थाना में सौंपा गया। पांच दिनों में 24 मोटर साइकिल बीएंडके व ढोरी एरिया के विभिन्न क्षेत्रों से जब्त किया जा चुका है। इसके अलावा अवैध कोयला भी बरामद किया गया। मालूम हो कि कमाण्डेंट के निर्देशानुसार एक उप कमाण्डेंट के नेतृत्व में चार विशेष टीमों का गठन किया गया है। क्यूआरटी और सटीक खुफिया इनपुट की सहायता से इन टीमों ने लगातार रात के समय एम्बुश लगाकर विशेष छापामारी अभियान चलाया जिसमें सफलता मिल रही है।

अभियान के दौरान कोयला तस्कर मोटर साइकिल छोड़कर पास के जंगल या गांव में भाग निकले। कमांडेंट ने बताया कि मोटर साइकिलों से कोयला चोरी कर ले जाना और एक जगह इकट्ठा कर बाहर बड़ी गाड़ियों से तस्करी करने की कोल माफियाओं द्वारा नई मोडस ओपरेंडी अपनायी गयी थी जिसको समय रहते सीआईएसएफ द्वारा पांच दिवसीय अभियान चला कर नाकाम कर दिया गया। इस कार्यवाही से न केवल सीसीएल को बड़ी संभावित राजस्व हानि से बचाया गया बल्कि इस कठोर कार्रवाई से क्षेत्र में कोयला चोरों में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीआईएसएफ ढोरी एवं बीएंडके प्रक्षेत्र में मशीनरी के माध्यम से अवैध कोयला तस्करी की गतिविधियों को पूरी तरह समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं तथा इस तरह के अभियान जारी रखने हेतु संकल्पबद्ध है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




