दी पेंटिकॉस्टल एसेम्बली स्कूल में मनाया क्रिसमस उत्सव

Dec 21, 2025 05:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

बोकारो के दि पेंटिकॉस्टल एसेम्बली विद्यालय में क्रिसमस समारोह मनाया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियों से प्रभु यीशु के जन्म का संदेश दिया। मुख्य अतिथि मणिकांत धान ने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं और प्रेम, शांति तथा सद्भावना फैलाने का आह्वान किया।

दी पेंटिकॉस्टल एसेम्बली स्कूल में मनाया क्रिसमस उत्सव

चित्र परिचय:02: क्रिसमस उत्सव में शामिल अतिथि व बच्चे। बोकारो ,प्रतिनिधि। प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में दि पेंटिकॉस्टल एसेम्बली विद्यालय,सेक्टर-12 में पारंपरिक उल्लास और आध्यात्मिक वातावरण के साथ क्रिसमस समारोह का आयोजन किया गया। यह पर्व लोगों के बीच प्रेम, सद्भाव और शांति का संदेश देता है व बुराइयों से दूर रहने की प्रेरणा देता है। इस वर्ष भी सॉन्ग्स ऑफ द सीज़न कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के सभागार में किया गया। विद्यालय के निदेशक डॉ.डी एन प्रसाद व शैक्षणिक अधिकारी रीता प्रसाद ने संपन्न कराया। प्री-नर्सरी से कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रभु यीशु के जन्म का संदेश प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएसएल के महाप्रबंधक (सीओ सी) मणिकांत धान ने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा क्रिसमस यीशु मसीह के जन्म का पर्व है, जो संसार में शांति, सद्भाव और प्रेम का संदेश फैलाने का अवसर प्रदान करता है। क्रिसमस केवल एक दिन या मौसम नहीं, बल्कि करुणा, दया और सद्भावना को जीवन में अपनाने की भावना है। उन्होंने नववर्ष के लिए सभी को शुभकामनाएं देते हुए प्रेम और शांति बाँटने का आह्वान किया। इस अवसर पर संडे स्कूल में सम्मिलित 67 बच्चों को क्रिसमस उपहार भी वितरित किए गए। प्राचार्य डॉ. करुणा प्रसाद ने कहा क्रिसमस प्रभु यीशु का जन्मोत्सव का पर्व है, जो संपूर्ण मानवता के लिए शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।