Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsChinmaya Vidyalaya Celebrates Makar Sankranti with Vishnu Sahasranama Chanting
चिन्मय विद्यालय में श्री विष्णु सहस्रनाम पाठ का आयोजन

चिन्मय विद्यालय में श्री विष्णु सहस्रनाम पाठ का आयोजन

संक्षेप:

मकर संक्रांति के उपलक्ष में भक्तों ने की भगवान विष्णु की पूजाचिन्मय विद्यालय में श्री विष्णु सहस्रनाम पाठ का आयोजनचिन्मय विद्यालय में श्री विष्णु सहस्

Jan 15, 2026 10:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

चिन्मय विद्यालय में मकर संक्रांति के उपलक्ष में गुरुवार को श्री विष्णु सहस्रनाम पाठ का आयोजन किया गया। भक्तों ने भगवान विष्णु के एक हजार नामों का पाठ किया और उनकी विधिवत पूजा अर्चना की। विष्णु सहस्रनाम पाठ चिन्मय मिशन की आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती ने कराई। साथ ही विद्यालय के अध्यक्ष बिस्वरूप मुखोपाध्याय, सचिव महेश त्रिपाठी, प्राचार्य सूरज शर्मा और अन्य कई शिक्षक- शिक्षिका मौजूद रहे। पूजा की शुरुआत भगवान विष्णु के आवाहन और आरती के साथ हुई। इसके बाद स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती ने मौजूद सभी भक्तों से संकल्प कराया और भगवान विष्णु की विधिवत पूजा कराई। स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती ने भगवान विष्णु की महिमा और मकर संक्रांति पर्व की महिमा के बारे में भी व्याख्या किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

फिर उन्होंने श्री विष्णु सहस्रनाम पाठ शुरू किया। भगवान विष्णु के हर एक नाम के साथ एक पुष्प अर्पित करते हुए भक्तों ने भगवान विष्णु की पूजा की। सहस्रनाम पाठ के बाद श्री विष्णु आरती की गई और स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती ने सभी को प्रसाद देकर आशीर्वाद दिया। भक्तों ने भी प्रफुल्लित मन से एक - दूसरे को मकर संक्रांति पर्व की बधाई दी।