चिन्मया विद्यालय छात्र उदय राज सीडीपीओ परीक्षा में सफल
चित्र परिचय:14: सफल छात्र उदय राज।चिन्मया विद्यालय छात्र उदय राज सीडीपीओ परीक्षा में सफलचिन्मया विद्यालय छात्र उदय राज सीडीपीओ परीक्षा में सफलचिन्मया

चिन्मया विद्यालय छात्र उदय राज ने जेपीएससी की सीडीपीओ परीक्षा में सफलता प्राप्त कर पूरे बोकारो जिला का नाम रोशन किया है। उसने सीडीपीओ के रिजल्ट में पूरे झारखंड से एसी केटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उसके पिता राधानगर निवासी स्वदेश दास बोकारो स्टील प्लांट के सामान्य अनुरक्षण विभाग में कार्यरत हैं व माता सरस्वती देवी गृहणी हैं। उदय राज ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी में सफलता प्राप्त किया है। उसने चिन्मया विद्यालय से मैट्रिक की परीक्षा में 10 सीजीपीए व 12 वीं िवज्ञान की परीक्षा में 87 प्रतिशत अंक से उत्तीर्ण हुए। फिर एनआईटी जमशेदपूर से बीटेक की डिग्री हासिल किया।
वर्तमान में वह ग्रामीण बैंक के कारपोरेट आफिस में मैनेजर पद पर कार्यरत हैं। उसकी बहन भी एमएससी से माइक्रो बायोलॉजी कोलकाता से डिग्री हासिल की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


