Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsChhath Festival Thousands Gather at Sun Temples for Offerings and Worship
लोक आस्था के महापर्व छठ पर जिले के 30 बड़े घाटों में उमड़ेगी भारी भीड़

लोक आस्था के महापर्व छठ पर जिले के 30 बड़े घाटों में उमड़ेगी भारी भीड़

संक्षेप: लोक आस्था के महापर्व छठ पर जिले के 30 बड़े घाटों में उमड़ेगी भारी भीड़ लोक आस्था के महापर्व छठ पर जिले के 30 बड़े घाटों में उमड़ेगी भारी भीड़ ल

Sat, 25 Oct 2025 06:47 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

लोक आस्था के महापर्व छठ पर विभिन्न छठ घाठ पर इस बार भी हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। जिसमें नगर के विभिन्न छठ घाट में सिटी पार्क सेक्टर 3 स्थित छठ घाट, सेक्टर 4 एफ सूर्य मंदिर छठ घाट, सेक्टर 4 जगन्नाथ मंदिर स्थित सूर्य सरोवर छठ घाट,सेक्टर 5 अयप्पा मंदिर स्थित सूर्य सरोवर छठ घाट, कुलिंग पौंड छठ घाट व बीएसएल एडीएम स्थित टू टैंक गार्डेन के छठ घाट में हजारों की संख्या में छठव्रति समेत श्रद्धालु भगवान सूर्य को अर्घ्य देते हैं। छठ पर्व को लेकर नगर के सेक्टर 4 एफ स्थित भव्य भगवान सूर्य मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केन्द्र बना हुआ है।

छठ पर्व को लेकर मंदिर परिसर की साफ सफाई कर आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। छठ महापर्व के शुभ अवसर पर स्थानीय समेत दूरदराज क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचकर श्रद्धापूर्वक पूजा अर्चना संपन्न करते हैं। यही कारण है कि छठ पर्व के अवसर पर सूर्य मंदिर में भगवान सूर्य के दर्शन करने को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है। जबकि सूर्य मंदिर का निर्माण वर्ष 1999 से शुरू कर पूजा किया जा रहा है। इस भव्य सूर्य मंदिर में नगर के सेक्टर 4 एफ , सेक्टर 4 जी, सेक्टर 5, सेक्टर 6, समेत सेक्टर 8 व 9 के अलावे सेक्टर 11 के छठव्रती अपने सपरिवार के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद इस सूर्य मंदिर में श्रद्धापुर्वक पूजा अर्चना करते हैं। इसके अलावे दूरदराज के श्रद्धालु भी अपने परिवार के साथ यहां पर भगवान सूर्य को अर्घ्य देने व मंदिर में पूजा करने आते रहे हैं। मंदिर के सामने आकर्षण का केन्द्र बना सूर्य सरोवर भगवान सूर्य मंदिर के सामने ही बनाया गया खुबसूरत सूर्य सरोवर श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। क्योंकि वर्ष 2005 में बीएसएल की ओर से बनाए गए सूर्य सरोवर में छठव्रतियों को भगवान सूर्य को अर्घ्य देने में सुविधा होती है। श्रद्धालु इस सूर्य सरोवर में आसानीपूर्वक दो दिन भगवान भास्कर को अर्घ्य दे पाते हैं। सूर्य सरोवर के चारो ओर बनाया गया खुबसूरत छठ घाट श्रद्धालुओं को बरबस खींच लाती है। इस सूर्य सरोवर में अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को पहला अर्घ्य देने को प्रत्येक वर्ष बीएसएल के अधिकारी अपने अन्य वरीय अधिकारियों के साथ अर्घ्य देते हैं।