Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsChhath Festival Begins with Rising Vegetable Prices Amidst Increased Demand
त्यौहार में गर्म हुआ सब्जियों का बाजार,  आसमान छू रही कीमतें

त्यौहार में गर्म हुआ सब्जियों का बाजार, आसमान छू रही कीमतें

संक्षेप: चित्र परिचय-10-शुक्रवार को दुंदीबाद बाजार में कद्दू खरीदारी करते शहरवासी। त्यौहार में गर्म हुआ सब्जियों का बाजार, आसमान छू रही कीमतेंत्यौहार में गर्म

Sat, 25 Oct 2025 06:49 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

लोक आस्था का महापर्व छठ शनिवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो जाएगा। त्यौहार को लेकर शुक्रवार को दुंदीबाद बाजार, चास व सेक्टर 9 बी रोड़ सहित जिले के अन्य बाजारो में सामान्य दिनों के अपेक्षा अधिक भीड़ रही। महापर्व छठ के पहले दिन कद्दू भात का प्रसाद लिया जाता है। इसे लेकर शुक्रवार को कद्दू के साथ-साथ अन्य सब्जियो के भाव आसमान छू रहे थे। कद्दू 30 से 50 रूपया प्रतिकिलोग्राम मिल रहा था। सेक्टर 4, दुंदीबाद बाजार, सेक्टर 5 हटिया, सेक्टर 9 समेत अन्य कई स्थानों पर कद्दू व अन्य सब्जी-फल के अस्थाई स्टॉल तैयार किए गए थे।

जहां से व्रती व परिवार के सदस्यों ने खरीदारी किया। शुक्रवार को दुंदीबाद बाजार में खरीदारी करने पहुंचे एलबी झा ने बताया कि त्यौहार में सब्जियों के भाव काफी बढ़े हुए हैं। त्यौहार पर कम से कम सब्जियों के भाव पर नियंत्रण की जरुरत है। 100 रूपया मिल रहा फूलगोभी आलम यह है कि 500 रूपया लेकर बाजार पहुंचने के बाद मन लायक सब्जी भी पूरा नहीं हो पा रहा है। एक ओर नए आलू आने के बावजूद भाव में कमी नहीं आई है। 20 रूपया से लेकर 24 रूपया प्रति किलोग्राम मिल रहे हैं। यही हाल हरी सब्जियों का भी है। सब्जियों के भाव बढ़ने के कारण लोग सीमित मात्रा में खरीदारी करने को विवश हैं। दुकानदारों का कहना है कि त्यौहार के बाद ही सब्जियो के भाव में कमी आएगी। अमूमन 20 से 30 रुपये प्रति किलोग्राम मिलने वाले टमाटर का भाव 40 से 50 रूपए प्रतिकिलो तक पहुंच गया है। जबकि परवल 50 से 60 रूपया प्रतिकिलोग्राम मिल रहा है। वहीं फूल गोभी की कीमत 100-120 रूपए और बंद गोबी 50 रूपए प्रतिकिलो बिक रहा है। जिससे त्यौहार के दौरान आम लोगो का बजट गड़बड़ होने लगा है। आलू सहित बाहर से आनेवाले सब्जियों के भाव बोकारो में बढ़ने के पीछे जमाखोरी की चर्चा भी है। लोगों का मानना है जमाखोरी के कारण आलू सहित अन्य सब्जियों के भाव बढ़े है। मामले पर जिला प्रशासन को हस्तक्षेप करने की मांग की जा रही है।