Chemical Dust from Overbridge Construction Harms Lukaiya Villagers दिन रात उड़ते कैमिकल युक्त स्लैग डस्ट से लुकैया के ग्रामीण परेशान,डीसी से गुहार, Bokaro Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsChemical Dust from Overbridge Construction Harms Lukaiya Villagers

दिन रात उड़ते कैमिकल युक्त स्लैग डस्ट से लुकैया के ग्रामीण परेशान,डीसी से गुहार

पेटरवार के लुकैया गांव में ओवरब्रिज निर्माण के कारण केमिकल युक्त स्लैग डस्ट उड़ रहा है, जिससे ग्रामीणों को सांस लेने में दिक्कत और स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं। स्थानीय निवासी जलील अंसारी ने बताया कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोTue, 3 Dec 2024 05:32 PM
share Share
Follow Us on
दिन रात उड़ते कैमिकल युक्त स्लैग डस्ट से लुकैया के ग्रामीण परेशान,डीसी से गुहार

पेटरवार। राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 पेटरवार - बोकारो पथ पर लुकैया गांव के पास बन रहे ओवरब्रिज के कारण बनाए गए डायवर्सन से उड़ते केमिकल युक्त स्लैग डस्ट से आम जनता काफी परेशान है। जिस कारण लुकैया के सैकड़ों ग्रामीण पिछले दो महीने से काफी परेशान है। राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 बोकारो - रामगढ़ पथ पर प्रखंड के लुकैया गांव स्थित शगुन फ्यूल्स के पास गुजर रहे एन एच 320 के लिए भारत माला परियोजना फेज वन के तहत डायवर्सन पथ का निर्माण कर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य सड़क निर्माण कंपनी की ओर से कराया जा रहा है। ओवरब्रिज का निर्माण कार्य के लिए एन एच 23 के किनारे रो मैटेरियल गिराया गया है। रो मैटेरियल के रूप में निर्माणाधीन एन एच 320 पर कैमिकल युक्त स्लैग डस्ट भारी मात्रा में गिराया गया है। एन एच 23 बोकारो - रामगढ़ पथ पर दिन रात हजारों वाहनों का परिचालन होने के कारण गिराया गया स्लैग डस्ट एक ओर जहां ग्रामीणों के घरों में घुस जा रहा है वहीं दूसरी ओर इस पथ से गुजरने वाले बाइक सवार लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हवा के झोंके के साथ उड़ते केमिकल युक्त स्लैग डस्ट के कारण लुकैया गांव के करीब 80 घर के लोग बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। केमिकल युक्त स्लैग डस्ट के कारण लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है।

शगुन फ्यूल्स के मालिक अभिषेक कुमार मिश्रा ने कहा कि उड़ते केमिकल युक्त स्लैग डस्ट के कारण पेट्रोल पंप पर लगाया गया सोलर प्लेट में डस्ट जमा हो जाता है जिसके कारण सोलर प्लेट से चार्जिंग नहीं हो पाता है। दिन भर में कई बार सोलर प्लेट को पानी से धोना पड़ता है वही ग्रामीणों में टी बी (यक्ष्मा) बीमारी होने की संभावना बढ़ गई है।

लुकैया गांव निवासी जाहिद अंसारी ने कहा कि वाहनों के परिचालन होने पर केमिकल युक्त स्लैग डस्ट घर के अंदर प्रवेश कर जाता है और आंखों पर पड़ने से आंखों में जलन होने लगती है। उड़ते डस्ट के कारण खाना,पीना ओर सोना दुश्वार हो गया है जिसके चलते काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।