वार्ड-15 में मईया योजना के भौतिक सत्यापन को लेकर लगा शिविर
वार्ड-15 में मईया योजना के भौतिक सत्यापन को लेकर लगा शिविर वार्ड-15 में मईया योजना के भौतिक सत्यापन को लेकर लगा शिविरवार्ड-15 में मईया योजना के भौतिक

चास, प्रतिनिधि। चास नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-15 में मईया योजना, वृद्धा पेंशन को लेकर पार्षद कार्यालय में शिविर का आयोजन किया गया। यहां पहुंचे लाभुकों के बीच आवेदन फार्म का वितरण किया गया। साथ ही भौतिक सत्यापन को लेकर किसी भी तरह लेन देन नही करने की अपील किया गया। इस बाबत अमर कुमार स्वर्णकार ने कहा कि वार्ड के आंगनबॉडी सेविका, सहायिका से पेंशन व मईया योजना में सूचीबद्ध तरीके से फार्म वितरण को लेकर कोई सहयोग नही किया जा रहा है। फारमेट को लेकर विभिन्न भ्रम भी फैलाया जा रहा है। जिसमें नामित फार्म नही मिलने से योजना के लाभ से वंचित होने की बात कही जा रही है।
जो पूरी तरह से निराधार है। पार्षद अमर ने सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर यदि कोई व्यक्ति पैसे की मांग करता है तो इसकी शिकायत मिलने पर सीधे कार्रवाई की चेतावनी दिया। आवेदन भरने अथवा जमा करने के नाम पर किसी को एक रुपया भी न दें। पार्षद ने यह भी कहा कि वार्ड से संबंधित किसी भी समस्या या शिकायत के लिए निवासी सीधे उनके आवासीय कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


