
चास थाना पुलिस ने जरूरतमंद छात्र को सौंपा साईकिल
चास प्रतिनिधि। चास थाना पुलिस ने समाजिक दायित्व के तहत शनिवार एक जरूरतमंद छात्र को कॉलेज आने-जाने को लेकर नया साईकिल...
चास प्रतिनिधि। चास थाना पुलिस ने समाजिक दायित्व के तहत शनिवार एक जरूरतमंद छात्र को कॉलेज आने-जाने को लेकर नया साईकिल सौंपा। चास थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि सोलागिडीह निवासी संतोष चटर्जी चास कॉलेज का छात्र है। छात्र को कॉलेज आवाजाही को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सूचना मिलने के बाद समाजिक दायित्व के तहत पुलिस पदाधिकारियों के आपसी सहयोग से छात्र को साईकिल खरीदकर सौंपा। थाना प्रभारी ने बताया कि सेवा ही पुलिस का लक्ष्य है। संसाधनों के अभाव में छात्रों का पढ़ाई से भटकाव नहीं होना चाहिए। मौके पर सब इंस्पेक्टर अजय उपाध्याय रंजीत कुमार, रंजन मिश्रा सहित अन्य शामिल है। इधर शहर में पुलिस की इस पहल से काफी खुश नजर आ रहे है। स्थानीय लोगों में भी पुलिस पर भरोसा बढ़ रहा है। इस बाबत पूर्व पार्षद मंतोष पाठक ने कहा कि चास पुलिस की ओर से बेहतर पहल शुरु हुई है। इससे आमजनों में पुलिस पर भरोसा बढ़ेगा। स्थानीय पुलिस के समक्ष अपने दुखों को भी बांटने का काम करेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




