चास : सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने की कवायद शुरू
चास सीओ सेवा राम साहू ने गरगा नदी के अतिक्रमण मामले में सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। सभी राजस्व उप निरीक्षकों को सरकारी जमीनों का मापी कार्य रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। विशेष अभियान के तहत अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिया जाएगा और यदि वे अतिक्रमण नहीं हटाते हैं, तो कार्रवाई की जाएगी।

चास, प्रतिनिधि। चास सीओ सेवा राम साहू ने गरगा नदी अतिक्रमण मामलें को लेकर गठित टीम को तय समय पर मापी कार्य रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण मामले पर अब सख्ती के साथ कार्रवाई होगा। हल्कावार सभी राजस्व उप निरीक्षकों को तालाब, नदी, सरकारी जमीनों का मापी करते हुए रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। अंचल की टीम अतिक्रमणकारियों पर सीधी कार्रवाई को लेकर अब पूरी तरह से एक्शन पर है। इस बाबत सीओ सेवा राम साहू ने बताया कि लगातार सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण का मामला प्रकाश में आने के बाद अंचल की ओर से विशेष अभियान शुरु कर दी गई है।
इसमें मापी में अतिक्रमण के दायरे में आने वालें को नोटिस के साथ स्वंय से अतिक्रमण हटा लेने को कहा जा रहा है। ऐसा नही करने पर आगे अंचल ओर से नदी, तालाब, सरकारी जमीनों बने भाग को तोड़ दिया जाएगा। तेलीडीह फोरलेन से हटेगा सरकारी जमीन से अतिक्रमण : आईटीआई मोड़, तेलीडीह फोरलेन के आमने सामने सरकारी जमीन से अतिक्रमण व कब्जा हटाया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार विभिन्न क्षेत्र में जिला प्रशसन की बोर्ड लगे होने के बावजूद सरकारी जमीन पर भारी संख्या में अतिक्रमण है। इसमें दस से अधिक भवन, चाहरदिवारी आदि बना है। ऐसे मामलें पर अब चास अंचल की ओर से कडी कार्रवाई की तैयारी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


