Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsChas Municipal Mall Construction Delayed for Two Years Amid Local Anger
 दो साल बाद भी जमीन ले आउट से आगे नहीं बढ़ा निगम का मॉल निर्माण कार्य

दो साल बाद भी जमीन ले आउट से आगे नहीं बढ़ा निगम का मॉल निर्माण कार्य

संक्षेप:

दो साल बाद भी जमीन ले आउट से आगे नहीं बढ़ा निगम का मॉल निर्माण कार्य दो साल बाद भी जमीन ले आउट से आगे नहीं बढ़ा निगम का मॉल निर्माण कार्य दो साल बाद

Dec 26, 2025 12:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

चास प्रतिनिधि। चास निगम मुख्य कार्यालय फोरलेन के समीप निगम की मॉल और पार्किंग साइट दो साल बाद भी ले आउट से आगे नहीं बढ़ सका है। दो साल पूर्व लगभग 11 करोड़ की लागत से निगम मॉल बनना था। प्राप्त जानकारी के अनुसार पांच करोड़ से योजना की शिलान्यास हुई। इस दौरान प्राक्कलन बढ़ोत्तरी के साथ योजना करीब 11 करोड़ की हुई। इस दौरान जमीन ले आउट सहित जमीन स्तर पर छड़ के साथ नीचले जमीन पर ढ़लाई कार्य तेज गति से किया गया। लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी आगे की कार्य पूरा नही किया जा सका है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसको लेकर स्थानीय सहित निगम के पूर्व जनप्रतिनिधियों में भारी आक्रोश है। इस बाबत पूर्व पार्षद अरविंदर सिंह भाटिया ने कहा कि निगम मॉल और बगल में पार्किंग जोन की आवश्यकता है। इससे निगम की राजस्व बढ़ने के साथ क्षेत्रवासियों के बीच रोजी रोजगार भी बढ़ेगी। लेकिन अब तक निर्माण कार्य अधर पर लटके पड़े होने को लेकर स्थानीय निवासियों में आक्रोश है। नये साल से रूके कार्य चालू होने की संभावना: नये साल से निगम मॉल, पार्किंग साइट निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। निगम प्रशासन माने तो फंड के अभाव में मॉल सहित अन्य प्रस्तावित कार्य प्रभावित है। डीपीआर में कुछ बदलाव करते हुए स्वीकृति की मांग विभाग से की गई है। नये साल के वित्तीय वर्ष में मॉल निर्माण कार्य तेज गति के साथ शुरू करने की तैयारी है।