पहला रूझान आने के बाद मतगणना केंद्र के पास जुटने लगे समर्थक

Feb 28, 2026 02:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

पहला रूझान आने के बाद मतगणना केंद्र के पास जुटने लगे समर्थक,देखते ही देखते बढ़त बनाए प्रत्याशियों के समर्थन में नारे लगाएपहला रूझान आने के बाद मतगणना

पहला रूझान आने के बाद मतगणना केंद्र के पास जुटने लगे समर्थक

बोकारो, प्रतिनिधि। शहर की सरकार बनाने के लिए शुक्रवार को चास आईटीआई मोड़ स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में मतों की गिनती देर रात तक जारी रही। चास नगर निगम से वार्ड पार्षद की अपेक्षा मेयर पद उम्मीदवार का रूझान सुनने के लिए आमजन सबसे अधिक उत्सुक रहे। हर कोई अपने-अपने जाननेवाले व समर्थक से मोबाइल पर कॉल करके हर राउंड के परिणाम जाना चाह रहे थे। वार्ड पार्षद के नतीजे बीच-बीच घोषित किए जा रहे थे। दिन के करीब सवा तीन बजे मेयर पद के पहले राउंड के परिणाम घोषित किए गये। करीब चार घंटे बाद दूसरे राउंड के नतीजे का ऐलान किया गया।

इस पद के लिए मतों की हो रही धीमी गति पर लोगों का उत्साह ठंडा पड गया। पहले राउंड में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जमील अख्तर के बढ़त की खबर सुनकर कर समर्थक आईटीआई मोड़ पर जमा होने लगे थे। शाम चार बजे तक सैकड़ों समर्थक फूल माला व गुलाल लेकर पहुंच गये। नारेबाजी करते नजर आएं। बीच-बीच में पटाखे की गूंज भी सुनाई देने लगी। वहीं पहले राउंड में मतों के काफी के चलते दूसरे पक्ष के समर्थक खामोश दिखें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।