बढ़े दावेदारों को लेकर पार्षदों की बढ़ी डिमांड, सात लाख नगद और एक बुलेट की मांग
डिप्टी मेयर को लेकर 18 पार्षदों की सहमति जुटाने में लगे दावेदार डिप्टी मेयर को लेकर 18 पार्षदों की सहमति जुटाने में लगे दावेदार 10-10 पार्षदों का ग्र

चास, प्रतिनिधि। चास नगर निगम चुनाव में मेयर के परिणाम आने के साथ ही डिप्टी मेयर पद के चुनाव को लेकर अब पार्षदों की ओर से अगुवा बोली लगा रहे है। जिसमें एक पार्षद करीब सात लाख रूपया नगद और एक बुलेट देने पर डिप्टी मेयर पद समर्थन देने की बात कह रहे है। सूत्री से मिली जानकारी के अनुसार डिप्टी मेयर को लेकर सियासी दौड़ अब और तेज हो गई है। नवनिर्वाचित पार्षदों के बीच होली मिलन समारोह के आयोजन पर डिप्टी मेयर बनाने पर विभिन्न गुटों की ओर से प्राप्त पार्षदों के समर्थन पर चर्चा शुरू कर दी गई है।
इधर नये पार्षदों चुनाव जीतने के साथ लाखों रूपए के मिल रहे ऑफर को लेकर नये कार से निगम कार्यालय और बोर्ड की बैठक में जाने का ख्वाब देखने शुरू कर दी है। डिप्टी मेयर पद को लेकर दावेदार को करीब 18 पार्षदों का समर्थन जरूरी है। क्षेत्र में चार गुट पूरी तरह से सक्रीय: डिप्टी मेयर पद के दावेदारों का करीब चार गुट मतगणना रिपोर्ट के साथ पूरी तरह से सक्रीय हो गया है। ये गुट वार्ड पार्षदों से संपर्क साधते हुए समर्थन मांगते देखे जा रहे है। नये पार्षदों से संपर्क के साथ गुप्त रूप से बैठकों का दौर भी जारी है। नये वार्ड पार्षदों को डिप्टी मेयर पद के पीछे की गणित समझने को लेकर अभी परेशानी हो सकती है। लेकिन दस से अधिक पुराने पार्षद चेहरे डिप्टी मेयर पद पर समर्थन देने को लेकर लाखों का खेल शुरू हो गयी। इधर डिप्टी मेयर बनाने को लेकर पार्षदों को लाखों रूपया के आफर को लेकर निवासियों ने भी अब नये पार्षदों पर नजर रखना शुरू कर दिया है। वार्ड- 32, 34 सहित सटे वार्ड में दस से अधिक पार्षद पद प्रत्याशी को लेकर भी अब निवासियों का सोच बदलने लगा है। निवासी सजल कुमार ने कहा कि आठ से दस लाख रूपया केवल डिप्टी मेयर के समर्थन देने व पांच साल के कार्यकाल में लाखों रूपया का कमीशन मिलाकर लाखों रूपये की आमदनी एक पार्षद की होती है। ऐसे में चुनाव जीतने को लेकर मारा मारी होना स्वभाविक है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



