वार्ड के विजेता प्रत्याशियों के समर्थकों ने होली का मनाया जश्न
चित्र परिचय- बोकारो- 2 वार्ड दो के प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ खड़े, 3 वार्ड पार्षद 3 जश्न मनाते वार्ड सदस्य, 4 वार्ड पार्षद चार के विजेता प्रत्याश

चास नगर निगम चुनाव की मतगणना के दिन का सूरज कई लोगों के चेहरे पर मुस्कान तो कई के चेहरे पर मायुसी देकर डूब गया। जिस प्रकार चुनाव में लोगों ने उत्साह के साथ मतदान किया था, उसी उत्साह का दौर मतगणना के दिन बाजार में दिखा। मतगणना सुबह के 8 बजे आरंभ हुआ और दिन के करीब 12 बजे तक 8 वार्ड सदस्यों को विजय घोषित कर दिया गया। इसके साथ ही जुलूस के साथ होली दीवाली जैसा जश्न का माहौल आरंभ हो गया। समर्थक खुशी से झूमते दिखे। किसी ने अपने विजेता प्रत्याशी को कंधे में उठा लिया तो किसी ने रंग लगा कर अपनी खुशी जाहिर की।
मोहल्ले में जश्न से सराबोर रहे लोग- जैसे-जैसे विजेता वार्ड पार्षद अपने क्षेत्र में प्रवेश करते गए। क्षेत्र के गली व मोहल्ले में लोगों को हुजूम अपने प्रत्याशी के लिए आतूर दिखे। सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। इधर विजेता वार्ड सदस्यों के लिए समर्थक अपने-अपने वार्ड सदस्यों की जीत पर गाजे-बाजे से स्वागत करने में जुटे दिखे। कई समर्थकों ने अपने विजेता प्रत्याशी को फूलों की माला पहना कर अभिनंदन किया। किसी ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया तो किसी ने पटाखें फोड़कर। समर्थक खुल कर अपने प्रत्याशी के जीत पर नाचते और एक दुसरे को रंग से सराबोर करते दिखे। बांटते दिखे। वहीं, दूसरी ओर उपविजेताओं के घर के बाहर मायूसी छाया रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



