चास नगर निगम और फुसरो नगर परिषद चुनाव का प्रचार प्रसार पकड़ा जोर
चास नगर निगम और फुसरो नगर परिषद चुनाव का प्रचार प्रसार पकड़ा जोरचास नगर निगम और फुसरो नगर परिषद चुनाव का प्रचार प्रसार पकड़ा जोर

चास प्रतिनिधि। चास नगर निगम और फुसरो नगर परिषद चुनाव को लेकर मेयर सहित वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार प्रसार जोर पकड़ लिया है। सुबह- 8 बजे से शाम - 5 बजे तक सभी वार्ड, गली, बाजार में प्रत्याशियों के प्रचार वाहन पर तेज आवाज पर उनके चुनावी चिन्ह पर गाना सुनाई पड़ता है। तेज आवाज को लेकर सड़क, गली, मोहल्ला आदि में फोन से बात करना सहित धीरे बात करना मुश्किल है, इस दौरान चुनाव चिन्ह के साथ वोटरों को प्रत्याशी मनाने और अपनी चुनावी घोषणा पत्रों की जानकारी देने में जुटे है। हालांकि निर्वाची पदाधिकारी की ओर से शाम- 5 बजे के चुनावी वाहनों के गाना प्रचार पर रोक है, बावजूद विभिन्न वार्ड मोहल्लों में देर रात तक गाना सुनाई पड़ता है।
दो सौ से अधिक प्रत्याशी का चल रहा प्रचार: चास निगम में 35 वार्ड में करीब 217 वार्ड पार्षद प्रत्याशी व मेयर पद को लेकर 31 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इसको लेकर सभी प्रत्याशियों के करीब पांच सौ से अधिक प्रचार वार्ड निगम क्षेत्र में घुम रहे है। इसको लेकर विभिन्न मार्ग में जाम की भी स्थिति बन रही है। विभिन्न वार्ड मोहल्ला संकरी होने के कारण एक दूसरे प्रत्याशियों के प्रचार वाहन से घंटों जाम की स्थिति बन रही है। जिसमें पुराना बाजार, जोधाडीह मोड़, चिराचास सहित सटे मोहल्ला शामिल है। वही जन संपर्क के लेकर अधिकांश वार्ड में सुबह से देर शाम तक प्रत्याशियों सहित समर्थकों की भीड़ है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




