मेयर और डिप्टी मेयर चुने जाने के बाद मूलभूत सविधााएं  बहाल करने पर मंथन

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

चास नगर निगम में मेयर भोलू पासवान ने कचरा प्रबंधन की समीक्षा की और दो से तीन महीने में कचरा निस्तारण प्लांट निर्माण का निर्देश दिया। हालांकि, नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था में कमी के कारण स्थानीय निवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

मेयर और डिप्टी मेयर चुने जाने के बाद मूलभूत सविधााएं  बहाल करने पर मंथन

चास, प्रतिनिधि। चास नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर चुने जाने के बाद मूलभूत सुविधाएं बहाल करने पर मंथन शुरू कर दिया गया है। मेयर भोलू पासवान शपथ लेने के साथ शहर की सफाई व्यवस्था सहित कचरा उठाव सहित डंपिंग को लेकर विभागवार पदाधिकारी, कर्मी व एजेंसियों से समीक्षा किया। दो से तीन माह के अंदर कचरा निस्तारण प्लांट निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। लेकिन कचरा निस्तारण व्यवस्था नहीं रहने के कारण आईटीआई मोड़ पूरूलिया रोड़ के समीप कुछ महीनों से कचरा डंपिंग किया जात रहा है। जिसको लेकर आए दिन स्थानीय के साथ एजेंसी कर्मियों की नोकझोंक होती रहती है।

साथ ही क्षेत्र में कचरों के दुर्गंध की भी समस्या बनी रहती है। कचरा डंपिंग को लेकर स्थानीय व एजेंसी की होती नोकझोंकः निगम क्षेत्र में एक साल में एक करोड़ से अधिक की राशि सफाई व्यवस्था पर खर्च करने के बावजूद क्षेत्रवासियों को कचरा के जमाव से मुक्ति नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र में जहां तहां कचरों का ढ़ेर है। जबकि सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर व दुरुस्त करने को लेकर क्षेत्र में कचरा उठाव को लेकर एजेंसी बहाल किया गया। जिसमें प्रतिमाह 30 लाख रूपया कचरा उठाव पर खर्च किया जा रहा है। मुख्य संपर्क पथ से सटे और बिल्डर ईलाको को छोड़कर निगम क्षेत्र के दस वार्डो का हाल बेहाल है। शहर के मुख्य सड़क और मोहल्लों में कचरों का ढ़ेर लगा रहता है। जिसमें विवेकानंद कालोनी, बांधधार, इस्पात कालोनी, स्वर्णकार मोहल्ला, मुस्लिम मोहल्ला, पिंडरगडिया, अंसार मोहल्ला, कर्बला रोड़, मछलीपट्टी, पुराना बाजार, बांधगोड़ा, सांगजोरी, कुलटांड, केदारदास नगर, बाउरी टोला, वंशीडीह, सोलागिडीह शामिल है। इन क्षेत्रों में लोग कचरों के ढ़ेर पर रहने को विवश है। वार्ड के ऊपरी हिस्सों में कचरा उठाव वाहन व सफाईकर्मी पहुंचते है, लेकिन अंदर के मोहल्लों में वे नहीं पहुंच पाते है।वर्जनमास्टर प्लान के तहत काम होगा। प्राथमिकता के तहत कचरा उठाव सहित निस्तारण व्यवस्था दुरूस्त करने पर काम होगा। तीन माह के अंदर कचरा प्लांट निर्माण से काम करेंगे।-संजीव कुमार, अपर नगर आयुक्त, चास निगम

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।