भय, भ्रष्टाचार, अपराध मुक्त विकसित चास : डॉ परिंदा
मेयर प्रत्याशी डॉ परिंदा सिंह ने रविवार को चास के विभिन्न मोहल्लों में जन संपर्क किया। उन्होंने लोगों से मतदान करने की अपील की और कहा कि यदि चास की जनता उन्हें एक अवसर देगी, तो वह चास को भय, भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त बनायेंगी। इस दौरान समर्थक भी उनके साथ थे।

चास प्रतिनिधि। मेयर प्रत्याशी डॉ परिंदा सिंह ने रविवार को विभिन्न वार्ड मोहल्लों में जन संपर्क किया। जिसमें पटेल नगर, अभिमन्यु नगर, चास ब्लॉक, चिरा चास, वास्तु बिहार, मुस्लिम मोहल्ला ,पुराना बाजार, फुदनीडीह सहित अन्य मोहल्ला शामिल है। इस दौरान मेयर प्रत्याशी सहित समर्थकों ने नगर डोर टू डोर संपर्क करते हुए लोगों को उनके पक्ष में मतदान करने की अपील किया गया। मौके पर डॉ परिंदा ने कहा कि चास की जनता हमें एक अवसर प्रदान करेगी तो मैं चास को भय, भ्रष्टाचार, अपराध मुक्त एक विकसित चास दुंगी। अवसर पर शैलेंद्र महतो, शंकर सिंह, युधिष्ठिर महतो, चंपा देवी, खुशबू सिंह ,विनय पटेल ,जगदीश गोप, किशन बाउरी सहित अन्य शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



