
चरगी ने ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट पर जमाया कब्जा
संक्षेप: बाबा तिलका मांझी फुटबॉल क्लब रुकाम द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच चरगी और तिलय गजार के बीच खेला गया। चरगी ने ट्राई ब्रेकर में 1-0 से जीत हासिल की। मंत्री योगेंद्र प्रसाद के बेटे बिनय...
पेटरवार। बाबा तिलका मांझी फुटबॉल क्लब रुकाम के तत्वावधान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच चरगी और तिलय गजार के बीच खेले गए संघर्षपूर्ण मैच में चरगी ने तिलय गजार को ट्राई ब्रेकर में 1-0 गोल से पराजित कर टूर्नामेंट में कब्जा जमा लिया। इसके पूर्व पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के ज्येष्ठ पुत्र सह झामुमो बोकारो युवा मोर्चा के ज़िला उपाध्यक्ष बिनय कपूर ने यहां आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच का शुभारंभ फुटबॉल को किक मारकर किया। इसके पूर्व आयोजकों एवं ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से उनका भव्य स्वागत किया।

विजेता रही टीम को 10 हजार और उप विजेता टीम को 7 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्दघाटन किया। कहा कि खेल न केवल शारीरिक तंदुरुस्ती का माध्यम है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना का प्रतीक भी है। हमारी धरती प्रतिभाओं से भरी है और ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजन युवाओं की प्रतिभा को मंच देने का कार्य करते हैं। इस अवसर पर उन्होंने आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




