खेतको में मवेशी लदी गाड़ी पकड़े जाने के बाद बवाल
खेतको। पेटरवार थाना क्षेत्र के खेतको पंचायत में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ ग्रामीणों द्वारा शक के आधार पर एक पिकअप मालवाहक गाड़ी रोका गया

खेतको। पेटरवार थाना क्षेत्र के खेतको पंचायत में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ ग्रामीणों द्वारा शक के आधार पर एक पिकअप मालवाहक गाड़ी रोका गया जिस पर करीब छह मवेशी लदे थे। मामले की जानकारी पेटरवार थाना को दी गई और पेटरवार पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए पहुच मवेशियों से लदे वाहन और चालक को खेतको शिव मंदिर परिसर में ले आई। बताया गया कि जरीडीह थाना के बारु निवासी बैदकारो गांव से मवेशियों की खरीदारी की जिसमें एक छोटा बछड़ा भी शामिल है। वाहन से वह अपने गांव जा रहा था इसी बीच खेतको हुल्लास नायक के घर के समीप वाहन को रोक कर आरोप लगाया कि यह मवेशी पालने के लिए नहीं बल्कि दूसरे काम के लिए ले जा रहा था।
जबकि पशु व्यापारी गायछंदा निवासी समसुल अंसारी का कहना था कि यह सभी मवेशी वे बैदकारो पंचायत के फुलचंद महतो से खरीद घर ले जा रहे थे। पुलिस की मौजूदगी में खेतको के बुद्धिजीवियों मुखिया प्रतिनिधि शब्बीर अंसारी, समाजसेवी दुलारचंद यादव, मो इस्लाम अंसारी, परवेज ऊर्फ राजू, पंसस जाफर अली, पंसस प्रतिनिधि राजू यादव, दुलार चंद सिंह, आकाश नायक, लालू नायक आदि के बीच मामले को समाप्त करने की लिखित पहल की गई। इसी बीच अज्ञात ग्रामीण द्वारा आरएसएस के व्यक्तियों को सूचना दी गई। मामला पुरी तरह लगभग शांत हो चुका था मगर इसी बीच बेरमो की ओर से एक स्कार्पियो से पहुचा और वाहन चालक अहमद अंसारी और व्यापारी के साथ मारपीट की कोशिश की गई। मगर पुलिस प्रशासन व स्थानीय जनों द्वारा बीच बचाव किया गया। पर इस घटना के बाद खेतको के ग्रामीण उग्र हो गए। इधर, मामला बिगड़ता देख कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति, बोकारो थर्मल थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव, गांधीनगर थाना प्रभारी धनंजय सिंह, गोमिया सर्किल इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार, जरीडीह इंस्पेक्टर शैलेन्द्र कुमार सिंह से लेकर बेरमो एसडीपीओ बशिष्ठ नारायण सिंह तथा भारी पुलिस बल पहुंची।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


