होली को लेकर विद्युतनगरी चंद्रपुरा में चहल-पहल
चंद्रपुरा में होली को लेकर बाजार में खरीदारी का उत्साह देखने को मिला। रंग, अबीर और पिचकारी की दुकानों में भीड़ रही। इस साल की महंगाई से खरीदार परेशान हैं। पुलिस ने सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाने का आग्रह किया। स्कूलों में होली की छुट्टी थी और बच्चों ने जमकर रंग खेला।

चंद्रपुरा, प्रतिनिधि।होली को लेकर सोमवार को विद्युतनगरी चंद्रपुरा बाजार गुलजार रहा। देर शाम तक जरूरी सामानों की खरीदारी की गई। यहां रग अबीर, पिचकारी आदि की कई दुकानें लगाई गई है। मंगलवार को भी बाजार में इन सामानों की बिक्री की जाएगी। खरीदारों ने बताया कि इस साल सभी चीजों के दाम में वृद्धि है जिसके कारण परेशानी हो रही है। राशन फलमूल आदि की दुकानों में भी भीड़ रही। इधर, चंद्रपुरा पुलिस ने सभी से सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मालने का आग्रह किया है। जगह-जगह होली मिलन का आयोजन किया गया। विद्यालयों में इस दिन होली की छुट्टी हो गई।
अंतिम दिन स्कूली बच्चों ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर खूब मस्ती की तथा धमाल मचाया। एसआर इंटरनेशनल एकेडेमी नर्रा, तेलो और चंद्रपुरा में होली महोत्सव का आयोजन किया गया। विभिन्न कला गतिविधियों का आयोजन भी हुआ। डिनोबिली स्कूल, डीवीसी हाई स्कूल व मवि सहित अन्य स्कूल के बच्चों ने भी इस दिन जमकर होली खेली और रंग लगाए। इंटक से संबद्ध डीवीसी कर्मचारी संघ चंद्रपुरा कार्यालय में सोमवार की शाम होली मिलन का आयोजन किया गया। अध्यक्ष सहदेव सिंह, सचिव रविरजंन सिंह, कविंद्र नाथ सिंह, उमेश शर्मा, भूपेंद्र सिंह, प्रभदयाल सिंह, कृष्णा सिंह, रजनीश कुमार आदि थे। 5. विद्युतनगरी चंद्रपुरा में पिचकारी व रंग अबीर की एक दुकान।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



