Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsChandpur s Pragati Kiran Achieves 97 87 Percentile in UGC NET English 2025
दुग्दा की प्रगति ने नाम रोशन किया

दुग्दा की प्रगति ने नाम रोशन किया

संक्षेप: दामोदा की प्रगति किरण ने यूजीसी नेट जून 2025 में अंग्रेजी विषय में 97.87 परसेंटाइल लाकर सामान्य श्रेणी में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया। इससे पहले दिसंबर 2024 में भी उसने 96.46 परसेंटाइल प्राप्त किया था।...

Mon, 28 July 2025 02:23 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

दामोदा। यूजीसी नेट जून 2025 में अंग्रेजी विषय में 97.87 परसेंटाइल लाकर चंद्रपुरा के दुग्दा की प्रगति किरण सामान्य श्रेणी में दूसरी बार उत्तीर्ण रही। दिसंबर 2024 में भी नेट की परीक्षा में 96.46 परसेंटाइल लायी थी। बुद्धिजीवी चेतना मंच के अध्यक्ष भारत सिंह, सचिव बिभूति राय, मनोज पाठक, कैलाश स्वर्णकार, डॉ मनीष शुक्ला, विकास पांडेय आदि ने प्रगति किरण को मिठाई खिलाकर बधाई दी। प्रगति फिलवक्त रांची विश्व विद्यालय से पीएचडी कर रही है। यहां अपनी स्कूली शिक्षा डिनोबली चंद्रपुरा से मैट्रिक, डीएवी दुग्दा से आईएससी के बाद गोसनर कॉलेज रांची से स्नातक और केंद्रीय विश्व विद्यालय ओड़िशा से स्नातकोत्तर की परीक्षा 2022 में पास की है।

प्रगति के पिता ऋषिकांत तिवारी बोकारो कोर्ट में अधिवक्ता और मां डॉ वंदना कुमारी राजेंद्र प्रसाद सिंह डिग्री कॉलेज चंद्रपुरा में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। भाई ऋतिक रूद्र इंजीनियरिंग कर मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत है।