Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsChandpur Panchayat Faces Drainage Crisis Residents Suffer from Waterlogging
चंद्रपुरा में नाली व जलजमाव सबसे बड़ी समस्या

चंद्रपुरा में नाली व जलजमाव सबसे बड़ी समस्या

संक्षेप: चंद्रपुरा पंचायत की 14 वार्डों में जल-जमाव और नालियों के जाम की समस्या गंभीर है। पंचायत फंड की कमी से ग्रामीण परेशान हैं। स्टेशन रोड पर एक बड़ी नाली की आवश्यकता है, और पूर्व सांसद द्वारा किए गए...

Tue, 22 July 2025 04:37 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

चंद्रपुरा। चंद्रपुरा पंचायत की एक बड़ी आबादी नालियों के जाम रहने व जल-जमाव से परेशान है। यहां के सभी 14 वार्डो में कमोवेश यही हाल है। पंचायत फंड के अभाव का रोना रो रही है और इसमें आम ग्रामीण तबाह हैं। स्टेशन रोड में एक बड़ी नाली की जरूरत है। यहां की प्रमुख नाली मकानों के नीचे है और उसकी सफाई भी संभव नहीं है। जब भी तेज बारिश होती है निचले जगह के घरों में पानी घुसने का खतरा बढ़ जाता है। स्टेशन से चंद्रपुरा नाला तक यह समस्या है। पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने अपने काल में डीवीसी पर दबाव बना कर शशि दुकान से जोरिया तक नाली का निर्माण कराया है मगर उसके ऊपरी भाग में अभी तक नाली का निर्माण नहीं हुआ है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुरानी नाली से ही काम चल रहा है। इधर, मुखिया अनुग्रह सिंह के आग्रह पर डीवीसी सीटीपीएस के परियोजना प्रधान विजयानंद शर्मा ने सिविल विभाग के इंजीनियरों के साथ बुधवार को सिनेमा हाल के निकट से मिलन चौक तक जाने वाले मार्ग पर नाली की बदहाल स्थिति को देखा तथा इसे बनवाने का भरोसा दिया है। इधर, ग्रामीणों ने बताया कि बरनवाल धर्मशाला व सहारा इंडिया गली के आसपास बरसात का पानी जमा हो गया है और इसमें मच्छर पनप रहे हैं। पहले के समय में बनी नालियां भी जाम है और उसकी सफाई संभव नहीं हो पा रही है।