
चंदनकियारी के तीरंदाज 24 स्वर्ण पदक जीतकर बने जिला चैंपियन
संक्षेप: चंदनकियारी के तीरंदाज 24 स्वर्ण पदक जीतकर बने जिला चैंपियनचंदनकियारी के तीरंदाज 24 स्वर्ण पदक जीतकर बने जिला चैंपियनचंदनकियारी के तीरंदाज 24 स्वर्ण पद
बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो तीरंदाजी संघ की ओर से आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चंदनकियारी स्थित खेल केंद्र के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 24 स्वर्ण पदक अपने नाम कर चंदनकियारी को चैंपियन का खिताब दिलाया। कंपाउंड गर्ल्स इवेंट में आरती कुमारी ने 9 स्वर्ण, कुमकुम कुमारी ने 9 रजत व राशी कुमारी ने 9 कांस्य पदक प्राप्त किए। कंपाउंड बॉयज इवेंट में रुद्राक्ष पांडेय ने 6 स्वर्ण, विजय गोराई ने 3 स्वर्ण, विष्णु बाउरी ने 5 कांस्य तथा विक्रम सिंह ने 1 कांस्य पदक अर्जित किया। रिकर्व बॉयज इवेंट में अनमोल उरांव ने 6 स्वर्ण और 3 रजत, शिवम भगत ने 1 रजत और 6 कांस्य, जबकि राहुल सूत्रधार ने 6 रजत और 3 कांस्य पदक जीते।

इंडियन राउंड बॉयज इवेंट में अमित बाउरी ने 4 रजत व एक कांस्य पदक हासिल किया। खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन पर जिला खेल पदाधिकारी हेमलता कुमारी बून, जिला खेल समन्वयक, प्रशिक्षक हेमंत कुमार, मोहन कुमार व महेन्द्र करमाली ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




