भंडारा व शोभायात्रा के बाद मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन
पेटरवार प्रखंड के पिछरी में चैती दुर्गापूजा का समापन रविवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ हुआ। भंडारे और शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने भी भाग लिया। गोमिया प्रखंड के आईईएल काली मंदिर में भी विसर्जन हुआ, जहाँ श्रद्धालुओं ने ढोल-ढाक के साथ मां दुर्गा को विदाई दी।

फुसरो/गोमिया। पेटरवार प्रखंड के पिछरी में चैती दुर्गापूजा का समापन रविवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ हो गया। इससे पहले भंडारा लगाया गया। शोभायात्रा निकाली गई जिसमें काफी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया। आयोजन समिति के अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया छत्रधारी मिश्रा सहित समिति के अन्य पदाधिकारी व सदस्यों के अलावा गांव के ग्रामीण श्रद्धालु सक्रिय रहे। इधर, गोमिया प्रखंड के आईईएल काली मंदिर प्रांगण में भी चैती दुर्गापूजा प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने ढोल-ढाक, गाजे-बाजे और “जय माता दी” के जयकारों के साथ मां दुर्गा को भावभीनी विदाई दी। सुहागिन महिलाओं ने पारंपरिक सिंदूर खेला की रस्म निभाते हुए एक-दूसरे के गाल पर सिंदूर लगाया और मां दुर्गा से अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की।
वहीं गोमिया मध्य दुर्गा मंदिर तथा गोमिया के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर की मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन भगतअहरा तालाब में किया गया। समिति अध्यक्ष चंदन श्रीवास्तव, सचिव पिंटू पासवान, उपाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह, संतोष कृष्णन, रविन्द्र सिंह, राजेंद्र प्रसाद पासवान, अजय कसेरा, रामप्रताप यादव, पंकज पांडे, जीतू पाण्डेय, जीतेन्द्र कुमार, सोमनाथ पाण्डेय, संतोष यादव, शेरा, गुड्डू बरनवाल, बासुदेव यादव, सुमित ठाकुर, आनंद मिश्रा आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


