ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड बोकारोबोकारो में नहाय खाय के साथ चैती छठ पर्व आज से होगा शुरू

बोकारो में नहाय खाय के साथ चैती छठ पर्व आज से होगा शुरू

लोक आस्था का पर्व चैती छठ नहाय खाय के साथ शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। लेकिन, कोरोना संक्रमण को लेकर इस बार भी चैती छठ पर्व सादगी के साथ...

बोकारो में नहाय खाय के साथ चैती छठ पर्व आज से होगा शुरू
हिन्दुस्तान टीम,बोकारोThu, 15 Apr 2021 11:11 PM
ऐप पर पढ़ें

लोक आस्था का पर्व चैती छठ नहाय खाय के साथ शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। लेकिन, कोरोना संक्रमण को लेकर इस बार भी चैती छठ पर्व सादगी के साथ मनेगा।

छठ 4 दिनों में संपन्न होता है व नहाय खाय से लेकर उदयाचलगामी भगवान सूर्य को दूसरा अर्घ्य के साथ छठ व्रत की समाप्ति होती है। यह पर्व मनोवांछित फल देता है। जिसे जो कामना होती है, उस कामना को रखकर छठ व्रत करने से इक्षित कामना पूर्ण होती है। वास्तव में अटूट श्रद्धा व अखंड विश्वास का यह लोक पर्व फलदाई है। गुरुवार को व्रतियों ने प्रसाद के लिए गेंहू भी सुखाया। खरना 17 अप्रैल शनिवार को, पहला अर्घ्य 18 अप्रैल, 19 अप्रैल को सुबह 6 बजे के बाद उदयाचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जा सकेगा। देशांतर के हिसाब से विभिन्न जगहों पर सूर्योदय की स्थिति अलग हो सकती है। इस कारण सुबह 6 बजे के बाद ही कहीं भी अर्घ्य दिया जा सकेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें