कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को दिया गया प्रमाणपत्र
पेटरवार फोटो 02 प्रमाणपत्र वितरण करते संचालककंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को दिया गया प्रमाणपत्रकंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त करने व

पेटरवार, प्रतिनिधि। ओम कम्प्यूटर सेंटर पेटरवार में जन शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में सीसीसी कम्प्यूटर कोर्स के विद्यार्थियों के लिए प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस कार्यक्रम में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले 40 विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। प्रमाण-पत्र वितरण का कार्य ओम कम्प्यूटर सेंटर के संचालक अनिश जायसवाल एवं बुद्धा कम्प्यूटर सेंटर के कम्प्यूटर शिक्षक चंदन अग्रवाल के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गईं तथा उन्हें आगे भी कम्प्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की और संस्थान के प्रयासों की प्रशंसा की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


