
केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने 4 लेबर कोड्स की अधिसूचना की प्रति को जलाया
चित्र परिचय: 05:नया मोड़ के पास 4 लेबर कोड्स की अधिसूचना की प्रति को जलाते ट्रेड यूनियन के सदस्य।केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने 4 लेबर कोड्
केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच द्वारा नया मोड बिरसा मुंडा चौक पर शनिवार को 4 लेबर कोड्स की अधिसूचना की प्रति को जला कर विरोध किया। सभा में बोकारो इस्पात कामगार यूनियन एटक के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा राष्ट्र के मेहनतकश लोगों के साथ एक बड़ा धोखा है। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों का संयुक्त मंच, आज से लागू किए गए इन श्रमिक-विरोधी और पूंजीपति-परस्त लेबर कोड्स की एकतरफा और मनमानी घोषणा की कड़े शब्दों में निंदा करता है। इसे देश के मेहनतकशों के साथ किया गया केंद्र सरकार का धोखाधड़ीपूर्ण कदम करार देते हैं। शनिवार को जारी की गई ।
इन तथाकथित चार लेबर कोड्स की अधिसूचना लोकतांत्रिक भावना का खुला उल्लंघन है और भारत के कल्याणकारी राज्य के चरित्र को बर्बाद कर देती है। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और स्वतंत्र औद्योगिक महासंघों का संयुक्त मंच इन दमनकारी लेबर कोड्स का विरोध उस दिन से कर रहा है जब ये 29 केंद्रीय श्रम कानूनों को खत्म करके पारित किए गए। 2019 में वेज कोड के पारित होने के तुरंत बाद देशभर में विरोध-आंदोलन शुरू हुए और जनवरी 2020 की आम हड़ताल में परिणत हुए।और जब अन्य तीन कोड-औद्योगिक संबंध कोड, सामाजिक सुरक्षा कोड, व व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य परिस्थितियां कोड-सितंबर 2020 में पारित किए गए, तो तत्काल विरोध हुए और 26 नवंबर की ऐतिहासिक देशव्यापी हड़ताल हुई। इसके बाद भी कई संयुक्त कार्रवाइयाँ जारी रहीं, जिनका चरम था 9 जुलाई 2025 की ऐतिहासिक देशव्यापी हड़ताल, जिसमें 25 करोड़ से अधिक मजदूरों ने भाग लिया। यदि ये कोड लागू हुए, तो आने वाली कई पीढ़ियों की आशाएं, अधिकार और सपने नष्ट हो जाएंगेमौके पर एटक के महामंत्री कामरेड रामाश्रय प्रसाद सिंह, बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन इंटक के बी एन उपाध्याय, इस्पात मजदूर मोर्चा सीटू सहित अन्य मौजूद रहे। सभा की अध्यक्षता आर आर दास ने की।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




